फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी हादसा: पलभर में चली गई 10 लोगों की जान, अस्पताल में लाशें देख कांप उठा कलेजा; तस्वीरें

Mon, 18 May 2026 03:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर रविवार को मैजिक और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मैजिक सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल शव पहुंचे तो मंजर देख लोगों का कलेजा कांप गया। मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
1 of 9
लखीमपुर खीरी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। ऊंच गांव भरेहटा के बीच लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर मैजिक गाड़ी और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से यह हादसा हुआ। मरने वाले सभी लोग मैजिक गाड़ी में सवार थे। मृतकों में दो सगे भाई और शिक्षिका भी शामिल हैं। हादसे के बाद मृतक के परिवारों में गहरा मातम छा गया है। अस्पताल में एक साथ 10 लाशें देखकर लोगों की रूह कांप गई। इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 

विज्ञापन

2 of 9
टक्कर से मैजिक के उड़े परखच्चे - फोटो : संवाद
जानकारी के अनुसार, मैजिक गाड़ी लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, जिसमें 10 लोग सवार थे। बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक से मैजिक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। 
 
विज्ञापन

3 of 9
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को तुरंत सीएचसी खमरिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य ने ओयल अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

4 of 9
अस्पताल में लगा लाशों का ढेर - फोटो : संवाद
लाशें देख कांप उठा कलेजा 
सीएचसी खमरिया में एक साथ नौ लाशें देखकर परिजनों और अन्य लोगों का कलेजा कांप उठा। मृतकों के परिजन अस्पताल में अपनों को तलाशते हुए रोते-बिलखते नजर आए, जिससे माहौल गमगीन हो गया। सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

5 of 9
हादसे के बाद मौके पर पड़ा फोन व अन्य सामान - फोटो : संवाद
मौके पर 40 मिनट तक चला बचाव अभियान 
बचाव अभियान और प्रशासनिक कार्रवाई हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने करीब 40 मिनट तक बचाव अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी खमरिया पहुंचाया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का भी मुआयना किया। 
विज्ञापन

6 of 9
अदनान, गायत्री गुप्ता और पप्पू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
हादसे में मरने वाले नौ लोगों की शिनाख्त हो गई है, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। इन मजदूरों के गांव पहुंचने से पहले ही काल ने उन्हें छीन लिया। इस हृदय विदारक घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और हर तरफ शोक का माहौल है।
 
विज्ञापन

7 of 9
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

इन मृतकों की हुई शिनाख्त

  1. अदनान (15 वर्ष) पुत्र अकील खान निवासी मुस्लिमनगर रामापुर, कोतवाली सदर, खीरी।
  2. पप्पू (18 वर्ष) पुत्र दूलन गौतम निवासी देवदत्तपुर थाना खैरी घाट, बहराइच।
  3. पवन पुत्र संतोष निवासी मझरा थाना मूर्तिहा, जनपद बहराइच।
  4. सोहन (21 वर्ष) पुत्र संतोष निवासी मझरा, थाना मूर्तिहा, जनपद बहराइच। पवन और सोहन आपस में सगे भाई हैं। 
  5. राजेश गोयल पुत्र मनिलाल निवासी महपुरवा थाना मिहींपुरवा, बहराइच।
  6. सहजराम (35 वर्ष) पुत्र छोटेलाल निवासी ककरहा मूर्तिहा, जनपद बहराइच। 
  7. जयवीर सिंह पुत्र पेशकार सिंह निवासी मनगौढिया, जनपद बहराइच।
  8. गायत्री गुप्ता (44 वर्ष) रमेश चंद्र गुप्ता मोहल्ला विजय लक्ष्मी नगर बस स्टॉप सीतापुर थाना कोतवाली सदर, खीरी। 
  9. जुलेखा 45 पत्नी हबीब, पलटूपुरवा थाना धौरहरा

8 of 9
डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण। - फोटो : संवाद
अधिकारियों ने किया मौका मुआयना 
बचाव अभियान और प्रशासनिक कार्रवाई हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने करीब 40 मिनट तक बचाव अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी खमरिया पहुंचाया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का भी मुआयना किया।
विज्ञापन

9 of 9
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति, पीएम और सीएम ने जताया दुख 
लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें