फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव: लखीमपुर खीरी में निकली पदयात्रा, बुलडोजर पर दिखे 'बजरंगबली'; देखें आस्था की तस्वीरें

Thu, 02 Apr 2026 12:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल पदयात्रा निकाली गई। दस किलोमीटर लंबी पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे।  
विज्ञापन
1 of 5
हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई पदयात्रा - फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर करीब 25 वर्ष पहले शुरू हुई विराट कीर्तनमय पदयात्रा इस बार भव्य स्वरूप में नजर आई। कभी मात्र 25 लोगों से शुरू हुई यह यात्रा आज आस्था के जनसैलाब में बदल चुकी है। बृहस्पतिवार को निकाली गई पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। हर कोई भक्ति से सराबोर दिखाई दिए। पदयात्रा में बुलडोजर पर बजरंगबली के स्वरूप निकले तो जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। पदयात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।  
विज्ञापन

2 of 5
पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह - फोटो : संवाद
बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे से हजारों श्रद्धालुओं ने लखीमपुर से गुलरीपुरवा तक लगभग 10 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली। इस यात्रा में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित कई गांवों के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। 
विज्ञापन

3 of 5
पदयात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु - फोटो : संवाद
पदयात्रा के मार्ग पर भक्ति गीतों और कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आस्था के अद्भुत रंग दिखाई दिए। जगह-जगह समाजसेवियों, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों द्वारा भंडारा और प्रसाद, पानी, शरबत आदि के स्टाल भी लगाए गए। 

4 of 5
पदयात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु - फोटो : संवाद
पदयात्रा के दौरान पुलिस रही तैनात 
गुलरीपुरवा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ हनुमान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभाल रखीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा
इस पदयात्रा में जगह-जगह सजे पंडाल में कलाकार भजनों पर नृत्य करते नजर आए। कीर्तनमय पदयात्रा में झाकियां भी शामिल हुईं। लोगों का जत्था वाहनों ओर डीजे लगाकर नृत्य करता हुआ पहुंचा। इस दौरान 15 बुलडोजर भी जगह-जगह खड़े रहे, जिनसे फूलों की वर्षा होती रही।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें