यूपी के लखीमपुर खीरी में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं में कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
1 of 8
लखीमपुर खीरी में सड़क हादसों में चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के लखीमपुर खीरी में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं में कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
2 of 8
लखीमपुर खीरी में सड़क हादसों में चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
पहले हादसे में लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर बाइक और डीसीएम में टक्कर हो गई। जिसमें छह माह की बच्ची और 28 वर्षीय मां शाहमीन की दर्दनाक मौत हो गई। डीसीएम लेकर भागने के प्रयास में ईरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
लखीमपुर खीरी में सड़क हादसों में चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
पठान पुरवा निवासी इसराइल अपनी पत्नी शाहमीन और तीन बेटियों के साथ बाइक से नीमगांव अपने मामा के यहां शादी समारोह में जा रहे थे। इसराइल ने बताया वह लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग स्थिति राजेपुर गांव का पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से डीसीएम आ गई। बाइक चालक ने बताया डीसीएम चालक ने बाइक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी शाहमीन और रशीदा बाइक से उछलकर डीसीएम के नीचे आ गई। पहिए के नीचे आए से छह माह की बच्ची रशीदा के दो टुकड़े हो गए और 28 वर्षीय शाहमीन के सीने के ऊपर हिस्सा कुचलकर अलग हो गया। जबकि बाइक चला रहे इसराइल (29) आफरीन छह वर्ष और पलक तीन वर्ष उछलकर दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गए।
4 of 8
भीड़ ने चालक को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से भागने के प्रयास में आगे जा रहे रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा उछलकर सड़क किनारे पलट गया। ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांचों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया। जहां से ई रिक्शा चालक राजकुमार को छोड़कर चार लोगों को जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आकर डीसीएम मौके पर रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और चालक को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों से छुड़ाया।
विज्ञापन
5 of 8
दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा
- फोटो : अमर उजाला
ई रिक्शा में सवार घायलों की सूची
1. राजकुमार 23 निवासी देवरिया थाना फरधान।
2. विद्या देवी 85 वर्ष निवासी देवरिया थाना फरधान।
3. पप्पू 55 वर्ष निवासी रसूलपुर थाना नीमगांव।
4. रामफूल 86 वर्ष निवासी रसूलपुर थाना नीमगांव।
5. माया देवी 35 वर्ष निवासी अटवा थाना नीमगांव।
विज्ञापन
6 of 8
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह जिले में हुए दूसरे सड़क हादसे में भी दो लोगों की जान चली गई। यह घटना भी तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई बताई जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पलियाकलां नवीन मंडी समिति के पास शनिवार की रात करीब 12.30 बजे बाइक की टक्कर के बाद स्कूटी सवार मां और उसका दो महीने का दुधमुंहा बच्चा पीछे से आ रहे ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, महंगापुर निवासी सुखदेव सिंह के 26 वर्षीय पुत्र हरमन सिंह अपनी 30 वर्षीय बहन कुलदीप कौर पत्नी अमरीक सिंह और उनके दो माह के बच्चे को स्कूटी पर बैठाकर पलिया से अपने घर बम नगर जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी नवीन मंडी समिति के पास पहुंची, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार तीनों सड़क पर उछलकर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक के पहिए मां और दो माह के मासूम बच्चे के ऊपर से गुजर गए, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पलिया कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप कौर और उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरमन सिंह की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।