फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हुए विवाद का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो तो कई हैं, लेकिन घटनास्थल के मुख्य दो वीडियो से कई तथ्य उभरकर सामने आ रहे हैं। इस वीडियो से घटना से जुड़े कई राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।
वीडियो में दिख रहा है कि सड़क के एक तरफ सपा का काफिला है तो एक तरफ भाजपा का। इसी दौरान सपा और भाजपा समर्थकों के बीच किसी बात लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला जूते और नारेबाजी पर पहुंच गया। समय के साथ इस वीडियो में भाजपा और सपा कार्यकर्ता उग्र हो जाते हैं। मामला इस कदर बढ़ जाता है कि पत्थरबाजी होने लगती है। काफिले में चल रही कई लग्जरी गाड़ियों के शीशे टूट जाते हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स अपनी जान बचाकर भागता नजर आता है।