टंकी का बेस इतना कमजोर था कि पानी का वजन सहन न कर पाया। चंद सेकंड में ही पूरी टंकी ताश के पत्तों की तरह ढहकर जमींदोज हो गई। तीन लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
कासगंज के सोरोंजी में आसरा आवासीय कॉलोनी में तीन साल पहले बनी पानी की टंकी बुधवार देर रात साढ़े 11 बजे तेज धमाके के साथ ढह गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए और एक ट्रांसफाॅर्मर व घर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 13.96 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस टंकी में चार दिन पहले ही नगर पालिका ने पानी भरकर कॉलोनी में आपूर्ति शुरू की थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
लोगों ने जताया आक्रोश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे और सोरों थाना प्रभारी जगदीश सिंह रात में ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने टंकी के निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की जांच के निर्देश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि टंकी का बेस इतना कमजोर था कि पानी का वजन सहन न कर पाया।
विज्ञापन
3 of 5
गिर गई टंकी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंद सेकंड में ही पूरी टंकी ताश के पत्तों की तरह ढहकर जमींदोज हो गई। घायलों की पहचान गोपाल त्रिवेदी, बिरजू और पुष्पराज के रूप में हुई है। तीनों हादसे के वक्त टंकी के पास ही टहल रहे थे। ईंट और मलबे की चपेट में आने से वे घायल हो गए। सभी ने निजी चिकित्सकों से इलाज कराया है।
4 of 5
टंकी की चपेट में ट्रांसफार्मर भी आ गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि तीर्थनगरी के बदरिया बाईपास पर केंद्र सरकार की आसरा योजना के तहत कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने पांच साल पहले यह आवासीय कॉलोनी और 50 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी बनाई थी।
वर्तमान में इस कॉलोनी के 141 आवासों में लोग निवास कर रहे हैं। टंकी बनने के बावजूद अब तक कॉलोनी के घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी। कॉलोनीवासियों की लगातार शिकायतों के बाद चार दिन पहले ही पानी भरवाकर टंकी से सप्लाई शुरू की गई थी।