फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोरी की वारदात से भड़के ग्रामीण..पुलिसकर्मियों से हाथापाई और पथराव, सीओ को लगा पत्थर; गांव में फोर्स तैनात

Sat, 03 May 2025 10:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में चोरी की घटना को लेकर बवाल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। इसके बाद पथराव किया। इसमें एक पत्थर सीओ को भी लगा। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
पुलिसकर्मियों से होती हाथापाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज के पटियाली के गांव दयोरईया में शुक्रवार रात एक मकान में चोरी हो गई। वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। शनिवार को मामले की जांच के लिए पटियाली कोतवाली से पुलिस जब गांव पहुंची तो किसान नेताओं व ग्रामीणों से उनकी नोकझोंक हो गई। फिर हाथापाई और पथराव हुआ। पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया। 8 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। गांव दयोरईया निवासी मूलचंद के मकान में शुक्रवार रात चोरों ने नकब लगाकर चोरी कर ली। 


 
विज्ञापन

2 of 5
चोरी की घटना के बाद पहुंची थी पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नकदी और सोने-चांदी के आभूषण के साथ अन्य सामान चोरी होने की जानकारी परिजन को सुबह हुई। सूचना पुलिस को दी गई। पटियाली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सीओ राजकुमार पांडे भी पहुंचे। इसी बीच किसान यूनियन स्वराज के नेता कुलदीप बघेल व अन्य लोगों ने आक्रोश जाहिर किया और पुलिस का विरोध किया। 

ये भी पढ़ें-UP: अहमदाबाद में बसाए बांग्लादेशी...लाला बिहारी के दोस्त ने खोले राज, मंदिर-मस्जिद के लिए करता था ये काम

 
विज्ञापन

3 of 5
चोरी की घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिए। सीओ राजकुमार पांडे को भी एक पत्थर लगा। इससे बात बिगड़ गई और ग्रामीणों व पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर ग्रामीण दीपक, जितेंद्र, सुखवीर, भूपेंद्र, आमिर खान, विजेंद्र, धर्मवीर निवासी दयोरईया, पप्पू निवासी गांव रसीदपुर, फर्रुखाबाद को हिरासत में ले लिया। सभी पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। एक ग्रामीण धर्मवीर के हाथ में गंभीर चोट आने पर उसे पटियाली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

 

4 of 5
बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में पुलिस की गई तैनात
कोतवाली इलाके के गांव दयोरईया में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद सतर्कता के लिए पुलिस गांव में तैनात की हैं।वही पुलिस ने चोरी की घटना के मामले में पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने पटियाली पहुंच कर मामले के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कोतवाली पुलिस को चोरी की वारदात का मामला दर्ज कर खुलासे के निर्देश दिए। वहीं पुलिस से अभद्रता करने के आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव में सतर्कता और शांति व्यस्था के लिए पुलिस पिकेट को तैनात किया हैं।

ये भी पढ़ें-UP: खेत के रास्ते पर कब्जा...अफसरों के सामने किसान ने उड़ेला डीजल, मच गई अफरा-तफरी; पुलिस ने ऐसे बचाई जान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीवार तोड़कर की चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चोरी के पीड़ित ग्रामीण मूलचंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहां है चोरों ने मकान के पीछे दो स्थानों पर नकब लगा कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। चोर सोने चांदी के आभूषण के अलावा सोलह हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। उन्होंने पुलिस से घटना के खुलासे की मांग उठाई हैं। किसान नेता कुलदीप बघेल ने कहा कि आए दिन इलाके में चोरी हो रही है। पुलिस लापरवाह बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वारदात को लेकर पुलिस संवेदनशील नहीं थी। उन्होंने पुलिस पर पीड़ित ग्रामीणों की पिटाई का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें