चलती बस में सीट पर बैठी छात्रा टूटे फर्श के चलते अचानक नीचे गिर गई। सीधे पहिये के नीचे आ गई। बच्चों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी। चालक छात्रा को बस में बैठाकर तेजी से उसके पिता के पास मलसई चौराहे पर लेकर पहुंचा। तब तक बच्ची की मृत्यु हो गई।
यूपी के कासगंज जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरकर सातवीं की छात्रा पहिये की चपेट में आ गई। छात्रा के शव को देख परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा उन्होंने हंगामा कर दिया। माैके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
बस हादसे का शिकार हुई सात वर्षीय अनन्या जब वह स्कूल से पढ़कर वापस अपने घर गंगीरी जा रही थी, तब नगला साधू के पास बस का फर्श टूटकर गिर गया। फर्श गिरने के साथ ही अनन्या बस के पहिये की चपेट में आ गई। उसकी सीट पिछले टायरों के ऊपर थी। बस चालक को इस हादसे की भनक भी नहीं लगी।
विज्ञापन
2 of 11
छात्रा का शव देख फूट पड़ा आक्रोश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनन्या के साथ बैठे बच्चों ने बताया कि बच्चों ने शोर बचाया और राहगीरों ने बस को ओवरटेक कर चालक को हादसे की जानकारी दी तब उसने बस रोकी। परिवार के लोगों ने बताया कि बस चालक पूरी तरह से लापरवाह था कि उसे हादसे की भी जानकारी नहीं हुई। चाचा पुष्पेंद्र ने बताया कि बच्ची की ऊपर से बस का पहिया सिर और छाती को कुचलता हुआ उतर गया। इन गंभीर चोटों के अलावा शरीर पर रिगस के भी निशान हैं। बच्ची के शव का बुरा हाल है।
विज्ञापन
3 of 11
घटना के बाद माैके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्ची का भाई भी था बस में, गांव से 7-8 बच्चे जाते थे स्कूल
बस में हादसे के समय अन्य बच्चे भी सवार थे। गंगीरी गांव से इस बस में 7-8 बच्चे माउंट देव इंटरनेशनल विद्यालय भुड़िया दादों जनपद अलीगढ़ में प्रतिदिन जाते थे। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय अनन्या का बड़ा भाई गोलू 9 वर्ष जो कक्षा 2 का छात्र है वह भी बस में सवार था। जिस सीट पर अनन्या बैठी थी उस पर कोई अन्य बच्चा नहीं बैठा था और बच्चे दूसरी सीटों पर बैठे थे। यदि सीट पर और बच्चे बैठे होते तो वह भी हादसे का शिकार हो जाते। चाचा पुष्पेंद्र ने बताया कि बस में 7-8 बच्चे सवार थे।
4 of 11
स्कूल बस का फर्श।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इकलौती बेटी थी अनन्या
अनन्या अपने परिवार की इकलौती बेटी थी। जबकि उसका दूसरा बड़ा भाई गोलू है। दोनों ही इसी स्कूल में पढ़ रहे थे। बताया गया कि अनन्या के पिता रवि मलसई में जनसेवा केंद्र संचालित करते हैं। बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
5 of 11
स्कूल बस का हाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज के ढोलना क्षेत्र में हुई घटना
स्कूल बस में सवार होकर घर लौट रही गंगीरी क्षेत्र की छात्रा अनन्या (07) की दौड़ती बस के टूटे फर्श से नीचे गिरकर उसी बस के पहिये की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार दोपहर यह दुर्घटना कासगंज के ढोलना क्षेत्र में हुई। दुर्घटना के बाद चालक छात्रा को घायल अवस्था में लेकर मलसई चौराहे पर पिता के पास पहुंच गया। छात्रा को मृत देख परिजन बिफर गए और चालक संग मारपीट करते हुए बस में तोड़फोड़ कर दी। साथ में जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। बाद में किसी तरह पुलिस के समझाने पर हंगामा शांत हुआ। चूंकि दुर्घटना ढोलना में हुई है, इसलिए बच्ची के शव व हिरासत में लिए गए बस चालक को ढोलना भेज दिया गया है।
विज्ञापन
6 of 11
स्कूल बस में की तोड़फोड़ृ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दादों के गांव नाय-भाय के रवि कुमार परिवार सहित गंगीरी चौराहे पर रहते हैं। मलसई चौराहे पर उनका अपना जनसेवा केंद्र है। उनके दो बच्चों में दस वर्ष का यजत पहली कक्षा में व सात वर्ष की अनन्या यूकेजी में दादों के गांव भुड़िया स्थित माउंट इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते थे। रोजाना की तरह यजत व अनन्या छुट्टी के बाद स्कूल बस में सवार होकर घर आ रहे थे।
विज्ञापन
7 of 11
स्कूल बस का टूटा फर्श।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनन्या बस के पिछले पहिये के ठीक ऊपर वाली सीट पर बैठी थी। बस चालक को कुछ बच्चे जिले के बॉर्डर पर कासगंज के ढोलना क्षेत्र में भी छोड़ने होते हैं। इसलिए पहले वह ढोलना क्षेत्र के बच्चों को छोड़ने गया। वहां से लौटते समय तीन बजे करीब ढोलना के बिरहरा गांव के पास चलती बस के टूटे फर्श से सीट पर बैठी अनन्या अचानक नीचे गिर गई और सीधे पहिये के नीचे आ गई। इस पर यजत ने शोर मचाया तो चालक ने बस रोकी।
8 of 11
माैके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आनन-फानन नीचे जाकर देखा तो पहिये की चपेट में आकर घायल अनन्या सांसें ले रही थी। इस पर वह अनन्या को बस में बैठाकर तेजी से उसके पिता के पास मलसई चौराहे पर लेकर पहुंचा। तब तक बच्ची की मृत्यु हो गई। बच्ची का शव देख वहां भीड़ जमा हो गई। उत्तेजित भीड़ ने चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया और बस में तोड़फोड़ करते हुए मलसई चौराहे पर अलीगढ़-कासगंज रोड पर जाम लगा दिया।
9 of 11
छात्रा की माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर गंगीरी पुलिस व सीओ छर्रा संजीव तोमर आदि पहुंच गए। पूरा मसला समझने के बाद लोगों को समझाकर शांत किया। एक घंटे के प्रयास में जाम खुल सका। चूंकि दुर्घटना ढोलना में हुई थी। इसलिए वहां से पुलिस बुला ली गई। बाद में ढोलना पुलिस बच्ची का शव, बस चालक व बस को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई वहीं की जा रही है।
10 of 11
स्कूल बस का टूटा फर्श।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तो बिना फिटनेस चल रही थी बस
रोजाना 40 स्कूली बच्चों को लेकर दौड़ने वाली इस बस की हालत इतनी खस्ता थी कि खुद देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बिना फिटनेस के दौड़ रही थी। यह बात खुद सीओ ने स्वीकारी है। बाकी जांच कासगंज में पुलिस द्वारा कराई जाएगी। साथ में इलाके में ऐसी बसों को लेकर अब चेकिंग अभियान शुरू कराया जाएगा।
परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होली से पहले परिवार में मचा कोहराम
रवि कुमार के दो बच्चों में एक बेटे के अलावा एक बेटी थी। होली को लेकर उनकी मां घर में गुझिया आदि बनाने में व्यस्त थीं। जब दोपहर में उन्हें इस घटना की जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार में कोहराम मच गया। खुद यजत भी अपनी बहन की मौत पर अवाक था। वह कुछ बोल नहीं पा रहा था।
बच्ची बस में जिस सीट पर सवार थी, उस जगह फर्श टूटा हुआ था। वहीं से बच्ची चलती बस से नीचे गिरी और सीधे पहिये के चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा किया था। उन्हें समझाकर शांत किया गया है। बाकी कार्रवाई कासगंज में कराई जा रही है। -संजीव तोमर, सीओ छर्रा