फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कासगंज में युवक की हत्या पर बवाल...आरोपियों के घर में तोड़फोड़, आगजनी की कोशिश; गांव में पीएसी तैनात

Thu, 04 Sep 2025 08:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में युवक की हत्या के बाद बवाल हो गया। कार्रवाई की मांग कर रही भीड़ ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ कर दी। आग लगाने की कोशिश की। गांव में तनाव देखते हुए बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
1 of 14
कासगंज में बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नवाबगंज नगरिया में बुधवार को युवक की चाकू से गोदकर हत्या के बाद बवाल हो गया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घर तोड़फोड़ की। आरोपी के भाई के घर में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने धुआं उठता देख तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझायी। पुलिस ने स्थिति बिगड़ती देख हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। तनाव को देखते हुए पीएसी समेत कई थानों का फोर्स गांव में तैनात है। एएसपी समेत कई सीओ दिनभर गांव में डेरा डाले रहे।


 
विज्ञापन

2 of 14
राजकुमार का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज नगरिया गांव में राजकुमार (35) की हत्या के बाद बुधवार को तनाव फैल गया। आरोपी असलम, शमशुल और इरशाद के खिलाफ परिजन व अन्य लोगों में आक्रोश फूट पड़ा। रोड जाम करके आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर डीएम प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा और एएसपी राजेश भारती ने रात में तो घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत करा दिया, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह आक्रोशित भीड़ ने एक बार फिर से रोड जमा दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 14
कासगंज बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीड़ आरोपियों को फांसी दिए जाने और बुल्डोजर कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गई। उस वक्त पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाकर जैसे-तैसे जाम खुलवा दिया, लेकिन दोपहर में एक हिंदूवादी संगठन के कथित नेता के पहुंचने के बाद भीड़ फिर से उग्र हो गई।

 

4 of 14
कासगंज बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आक्रोशित भीड़ ने आरोपी असलम और शमशुल के घर पर धावा बोल दिया। घर का गेट तोड़ डाला। घर में अंदर रखा समान इधर-उधर फेंकते हुए तोड़फोड़ की। पास में रहने वाले आरोपियों के भाई जाकिर के घर में आग लगाने की कोशिश की। घर से धुआं उठता देख पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझायी। 

 
विज्ञापन

5 of 14
युवक की हत्या पर आक्रोशित भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने कथित नेता समेत 3 लोगों को हिरासत में ले लिया। भीड़ ने तीनों को छुड़वाने के लिए पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी तो स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। 

 
विज्ञापन

6 of 14
युवक की हत्या से परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ पटियाली संतोष कुमार, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन फोर्स के मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। पूर्व भाजपा अध्यक्ष केसी सिंह, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य समेत अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया। पीएसी समेत भारी फोर्स को मौके पर तैनात कर दिया गया। पुलिस ड्रोन से गांव की निगरानी करती रही।

 
विज्ञापन

7 of 14
परिजन हो गए बेसुध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोते-रोते बेहोश हुई पत्नी
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र बौहरे ने मृतक राजकुमार के परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम के बाद राजकुमार का शव बृहस्पतिवार को गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बबीता रोते-रोते बेहोश हो गई। बेटे और मां समेत अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजन ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

8 of 14
कासगंज बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार
राजकुमार मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इससे नाराज परिजन ने शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। परिजन ने आरोपियों को फांसी दिए जाने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने परिजन को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शाम को पुलिस की निगरानी में राजकुमार का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान काफी भीड़ मौजूद रही।

 

9 of 14
गांव में तैनात पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरे समुदाय के घर रहे खाली, पशु रहे भूखे-प्यासे
वारदात के बाद बुधवार रात गांव में तनाव फैला तो दूसरे समुदाय के लोग घर खाली छोड़कर चले गए। इनमें अधिकांश तांगा संचालक व पशुपालक है। दिन में उनके पशु भूखे-प्यासे रहे। उधर, आरोपियों के घर के आसपास सन्नाटा पसरा रहा। एहतियात के तौर पर गांव की मस्जिद और दूसरे समुदाय के घरों के पास पुलिस फोर्स तैनात है।

 

10 of 14
गांव में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीसरा भी पकड़ा
एसपी अंकिता शर्मा ने वारदात के बाद बुधवार रात कई टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया। पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के आरोपी पटियाली से उस्मानपुर जाने वाले रास्ते पर बूढ़ी गंगा पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर थाना सिकंदरपुर वैश्य, पटियाली, एसओजी व सर्विलांस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास करने लगे। 

 

11 of 14
कासगंज में बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने जबावी कार्रवाई की तो दो आरोपी असलम और शमशुल पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी इरशाद फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा और चार खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उधर, पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीसरे आरोपी इरशाद को भी सिकंदरपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

 

12 of 14
युवक की हत्या पर फूटा आक्रोश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये है पूरा मामला
नवाबगंज नगरिया निवासी राजकुमार (35) पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने गांव के ही असलम, शमसुल उर्फ शुल्ला और इरशाद उर्फ बंदर को कुछ समय पहले 10 हजार रुपये उधार दिए थे। राजकुमार बुधवार शाम करीब 4 बजे साथी टिंकू के साथ उधार दिए रुपये मांगने बाजार पहुंचे। रुपये वापस मांगने पर उनका आरोपियों से विवाद हो गया। 

 

13 of 14
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान आरोपियों ने राजकुमार और टिंकू को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। टिंकू का उपचार चल रहा है। मामला दो समुदाय के बीच का है इसलिए गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

 
विज्ञापन

14 of 14
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक कथित नेता ने गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उसे तुरंत हिरासत में लेकर थाने पर भेज दिया गया। बाद में उसे छोड़ दिया गया। शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। अब गांव में स्थिति सामान्य है। पुलिस बल तैनात है। -राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक

ये भी पढ़ें-UP: बाजार में युवक की चाकू से गोदकर हत्या...पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपी, दोनों के पैर में लगी गोली

">http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें