अगर आपके पास स्टार्टअप का शानदार आइडिया है तो यह मौका हाथ से न जाने दीजिए। आप अपने आइडिया को सीधे एशिया के सबसे बड़े निवेशकों के सामने पेश कर सकते हैं। यही नहीं आपके आइडिया के अनुसार निवेशक यह भी बताएंगे कि आपको कितना फंड मिल सकता है। अगर निवेशकों को आपका आइडिया पसंद आ गया तो आपको तत्काल प्रभाव से दस करोड़ रुपये तक का फंड देने का ऐलान भी कर दिया जाएगा। यह सबकुछ होगा अमर उजाला, टाई यूपी और आईआईटी कानपुर का एसबीईआरटीसी की खास पहल एंटरप्रिन्योरशिप कान्क्लेव में।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
यह कान्क्लेव ‘उत्थान अ-स्टार्टअप निर्माण’ सीरीज के अंतर्गत कराया जा रहा है। इसमें वेंचर कैटेलिस्ट सहित कई एंजल नेटवर्क कंपनियां शामिल होंगी जो आपके स्टार्टअप आइडिया में निवेश करने के लिए चयन करेंगी। एंटरप्रिन्योरशिप कान्क्लेव 16 नवंबर को हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में आयोजित किया जाएगा। एचबीटीयू इस खास आयोजन का सह प्रायोजक है। तो फिर देर किस बात की आज ही बनिए इस शानदार कान्क्लेव का हिस्सा। 31 अक्तूबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराने वालों को छूट भी दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन www.theuththaanconclave.in या goo.gl/u9Fv1H पर करा सकते हैं। 31 अक्तूबर से 15 नवंबर तक छात्रों को 200 की बजाय 300 रुपये और अन्य कैटेगिरी में 800 रूपये की बजाय एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
बिजनेस प्लान कॉम्पिटिशन का बनिए हिस्सा, लाखों का पाइए इनाम
अगर आपके पास बिजनेस का कोई बेहतरीन आइडिया है तो आप अपने आइडिया को एंटरप्रिन्योरशिप कॉन्क्लेव में पेश करिए। टॉप-पांच आइडिया को मिलेगा लाखों का इनाम। यही नहीं चयनित आइडिया को आईआईटी कानपुर के इंक्यूबेशन सेंटर में स्टार्टअप कंपनी शुरू करने का भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए देश के कई बड़े विशेषज्ञ गाइडेंस भी देंगे।
4 of 6
डेमो पिक
इन कैटेगिरी में शामिल होने का मौका
- स्टूडेंट कैटैगिरी
- डेलीगेट्स कैटेगिरी
- स्टार्टअप पिच
- बिजनेस प्लान कॉम्पिटिशन
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
इन मुद्दों पर संवाद करने आएंगी कई बड़ी हस्तियां
- स्मार्ट सिटी
- भविष्य का यातायात प्रबंधन और तकनीक
- उत्तर प्रदेश में र्स्टाअअप की संभावनाएं और सरकार की नीतियां
- स्वास्थ्य प्रबंधन एंड वेस्ट मैनेजमेंट
विशेषज्ञ बताएंगे कैसे बनाएं स्टार्टअप आइडिया
देश और दुनिया के कई बड़े विशेषज्ञों की तरफ से कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें आप स्टार्टअप शुरू करने के लिए आइडिया जनरेट करने का तरीका बताया जाएगा। इसके अलावा स्टार्टअप कंपनी शुरू करने, टीम तैयार करने, प्रबंधन की जानकारी भी दी जाएगी। स्टार्टअप इवेंस्टर्स भी कार्यशाला में शामिल होंगे और वह फंड जुटाने का तरीका बताएंगे।