फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिर से गायब था मांस और टूटा था जबड़ा... पत्थरों से दबा दी लाश, कॉल आने पर खाना छोड़कर घर से निकला था सुमित

Thu, 07 Aug 2025 03:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में युवक की हत्या कर शव को पत्थरों से दबा दिया। युवक के सिर से मांस गायब था। जबड़ा टूटा हुआ था। क्षेत्र के लोगों को तालाब के पास बदबू आती महसूस हुई। उन्होंने वहां देखा तो युवक की लाश मिली।
 
विज्ञापन
1 of 6
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के मसवानपुर में रविवार की शाम से लापता 18 वर्षीय युवक का शव घर से महज सौ कदम की दूरी पर पत्थरों से दबा हुआ मिला। बुधवार की सुबह बदबू आने पर आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। 

युवक के सिर से मांस गायब और जबड़ा टूटा हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घरवालों ने उसकी प्रेमिका के पिता और चाचा पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रेमिका समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन

2 of 6
लापता युवक का कीचड़ में मिला शव - फोटो : amar ujala
मसवानपुर के फर्रा मस्जिद के पीछे प्राइवेट कर्मी रज्जन गौतम परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी सुनीता और बेटियां पायल व नैना है जबकि बेटा सुमित था। वह तीन दिन से लापता था। बुधवार की सुबह क्षेत्र के लोगों को तालाब के पास बदबू आती महसूस हुई। 
विज्ञापन

3 of 6
लापता युवक का कीचड़ में मिला शव - फोटो : amar ujala
इस पर नगर निगम कर्मियों को बुलवाया गया। क्षेत्र के लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो कीचड़ के अंदर युवक का शव पड़ा था। उसके ऊपर कई पत्थर रखे गए थे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे रावतपुर इंस्पेक्टर केके मिश्रा, एडीसीपी कपिल देव सिंह, एसीपी कल्याणपुर रंजीत सिंह ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त सुमित के रूप में हुई।

4 of 6
लापता युवक का कीचड़ में मिला शव - फोटो : amar ujala
कॉल आने पर खाना छोड़कर निकला था घर से
मां सुनीता का आरोप है कि बेटे के लापता होने की सूचना थाने देने गए थे लेकिन पुलिस ने भगा दिया। पुलिस अगर ध्यान देती तो उनका बेटा जिंदा होता। बताया कि बेटे का पड़ोस की किशोरी से प्रेम प्रसंग था। बेटा रविवार की शाम खाना खा रहा था तभी उसके पास कॉल आई। वह खाना छोड़कर घर से निकल गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
बताया कि सोमवार को किशोरी के पिता व तीन चाचा जबरन उनके घर में घुस आए और गालीगलौज कर मारपीट की थी। साथ ही सुमित का मोबाइल फोन भी उठा ले गए। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम और सीडीआर की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
गला दबाकर हत्या करने की आशंका
डीसीपी पश्चिम संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। फिलहाल पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल सकेगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घरों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी कराई जा रही है। कीचड़ में शव पड़ा होने से शरीर गलने की संभावना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें