मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक बच्ची घायल है। किशनी के गांव हरीपुर कैथोली का यह परिवार आगरा में आयोजित जन्मदिन समारोह से लौट रहा था।
यूपी के मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत ने दो परिवारों को तबाह कर दिया। पानी की बौछार इस कदर काल बनकर उछलीं कि जन्मदिन की खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया।
11 वर्ष की मासूम आराध्या के सिर में गंभीर चोट लगी है। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रही है। इस हादसे में मृत किशनी के गांव हरीपुर कैथोली के दीपक के पिता इंद्रपाल सिंह चौहान आगरा में वाटर वर्क्स के पास रहते हैं और सेतु निगम में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
2 of 14
मैनपुरी हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां माया देवी भी वहीं रहती हैं। दीपक की बेटी आराध्या भी दादा-दादी के साथ आगरा में रहती है। उधर, दीपक चौहान की मौत की खबर सुनते ही हरीपुर कैथोली गांव में उनके बड़े भाई अवधेश सिंह चौहान के घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
3 of 14
मैनपुरी हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ ही देर में गांव के लोगों को इस हादसे की जानकारी हुई तो पुरुषों में से कुछ घटनास्थल और उसके अलावा कुछ पोस्टमार्टम हाउस की ओर दौड़ पड़े। गांव की महिलाओं का अवधेश चौहान के घर पर जमावड़ा लग गया।
4 of 14
मैनपुरी हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन के मुताबिक, छिबरामऊ नगर के मोहल्ला त्रिपाठी नगर निवासी दीपक चौहान कृषि उत्पादन मंडी समिति में न्यू चौहान ट्रेडिंग कंपनी के नाम से चाचा अनुज कुमार सिंह उर्फ पप्पू चौहान के साथ मिलकर आलू की आढ़त का चलाते थे।
विज्ञापन
5 of 14
मैनपुरी हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीपक, पत्नी पूजा, बेटी आशी व आराध्या के साथ फर्रुखाबाद निवासी बहन सुजाता सिंह व उनकी बेटी एनी उर्फ आर्या को लेकर आगरा में रहने वाले पिता इंद्रपाल सिंह के पास बुधवार को गए थे। इंद्रपाल आगरा में पीडब्लूडी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
6 of 14
मैनपुरी हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुवार को सभी ने आर्या का जन्मदिन मनाया। इसके बाद यह सभी कार से कन्नौज लौट रहे थे पर उन्हें क्या पता था यह उनकी आखिरी यात्रा होगी। उधर, युवा आढ़ती, उसके परिवार के साथ हुए हादसे की जानकारी होते ही कृषि उत्पादन मंडी समिति के व्यापारी आढ़तों को बंद कर मैनपुरी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
7 of 14
मैनपुरी हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही त्रिपाठी नगर मोहल्ले के लोग भी हादसे की जानकारी होने पर स्तब्ध रह गए। हादसे के बाद जीटी रोड हाईवे पर आवागमन करीब दो घंटे तक बंद रहा।
8 of 14
मैनपुरी हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी में भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक बच्ची घायल है। किशनी के गांव हरीपुर कैथोली का यह परिवार आगरा में आयोजित जन्मदिन समारोह से लौट रहा था।
9 of 14
मैनपुरी हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूलरूप से हरीपुर कैथोली गांव और हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी, छिबरामऊ, कन्नौज के दीपक (36), पत्नी पूजा (34), बेटी आशी (9), आराध्या (11), बहन सुजाता (35)निवासी फर्रुखाबाद व भांजी आर्या (4) कार में बैठी थीं। दीपक कार चला रहे थे।
10 of 14
मैनपुरी हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीपक व उनका परिवार आगरा में भतीजी काव्य चौहान का जन्मदिन मनाकर छिबरामऊ लौट रहा था। जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास हाईवे पर बारिश के कारण हुए जलभराव का पानी बगल से गुजरे एक ट्रक के पहियों से उछलकर दीपक की कार के अगले शीशे पर गिरा।
11 of 14
मैनपुरी हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे दीपक की कार अनियंत्रित होकर हाईवे की कानपुर-दिल्ली लेन पर डिवाइडर को पार करते हुए जा पहुंची। उस लेन पर गर्डर से लदे एक ट्राला से टकरा गई। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई। आराध्या बच गई। वह भी गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
12 of 14
मैनपुरी हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच मिनट बाद उसी स्थान पर हुई दूसरी दुर्घटना
इस दुर्घटना के ठीक 5 मिनट बाद उसी जगह के पास एक पिकअप वैन पीछे से डीसीएम में घुस गई। इस हादसे में पिकअप का चालक एहसान गाड़ी में फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सीएचसी बेवर में भर्ती कराया गया। एहसान अपने भाई यशपाल के साथ बिहार जा रहा था।
13 of 14
मैनपुरी में भीषण हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो घंटे तक बाधित रहा आवागमन
हादसे के बाद जीटी रोड हाईवे पर आवागमन करीब दो घंटे तक बंद रहा। इधर, घटना की सूचना पाते ही एसपी गणेश प्रसाद साहा, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ भोगांव सत्यप्रकाश, इंस्पेक्टर बेवर अनिल कुमार सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। शवों को एंबुलेंस से मोर्चरी भेजने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया और यातायात को सुचारू किया गया।
सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायल आराध्या के इलाज की व्यवस्था की जाए।