फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर लगा था युवती को गायब करने का आरोप फिर पेड़ से लटकी मिली थी लाश, वाे प्रेमी के साथ मिली

Thu, 16 Jan 2020 07:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
युवक का शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
19 दिन पहले उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र से लापता हुई जिस युवती को भगा ले जाने के आरोप में फंसे युवक ने फंदे से लटककर जान दी थी, वह तेलंगाना प्रांत में प्रेमी के साथ पुलिस को मिल गई है। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने युवती की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसका पता लगाया और तेलंगाना में प्रेमी के साथ पकड़ लिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शव मिलने के बाद मौके पर भीड़ लग गई - फोटो : अमर उजाला
माखी पुलिस युवती और उसके प्रेमी को लेकर उन्नाव के लिए रवाना हुई है। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती 29 दिसंबर 2019 को रहस्यमय हालात में घर से लापता हो गई थी। युवती के पिता और भाई ने आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के मोहल्ला अटल नगर निवासी मोनू (23) पुत्र रामसनेही पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
युवक का शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मोनू मुंबई में वाहन चालक की नौकरी करता था। रसूलाबाद चौकी प्रभारी हसीब अहमद ने पूछताछ के लिए मोनू और उसके पिता को 31 दिसंबर को चौकी बुलाया था। देर शाम युवक का शव कस्बे के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके फांसी पर लटकने की बात सामने आई थी।

 

4 of 5
भाई की मौत के बाद बदहवास बहनें - फोटो : अमर उजाला
मृतक के परिजनों ने युवती के पिता और भाई पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लापता युवती के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद से ही पुलिस युवती की तलाश में जुट गई थी। माखी पुलिस ने युवती का मोबाइल नंबर लेकर उसे सर्विलांस पर लगवाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
करीब एक सप्ताह पहले युवती की लोकेशन तेलंगाना प्रांत के हैदाराबाद में मिली। लोकेशन के आधार पर पुलिस हैदराबाद पहुंची और युवती को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि उनकी टीम युवती और उसके प्रेमी को लेकर गुरुवार रात तक उन्नाव पहुंचेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें