फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप आइडिया दें, बीस करोड़ तक फंड पाएं, जानें आवेदन प्रक्रिया

Sat, 02 Mar 2019 10:35 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अगर आपके पास स्टार्टअप का कोई बेहतर आइडिया है तो आप उसे शुरू करने के लिए हासिल कर सकते हैं बीस करोड़ रुपये तक का फंड। यही नहीं आपकी कंपनी को शुरू करने में देश और विदेश के कई बड़े विशेषज्ञ मदद भी करेंगे। 
विज्ञापन


कानपुर में ‘अमर उजाला’ और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के संयुक्त अभियान ‘उत्थान : अ स्टार्टअप निर्माण’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन आगामी छह से आठ मार्च तक सीएसए में किया जाएगा। इसमें कोई भी अपना स्टार्टअप आइडिया देश के बड़े निवेशकों के सामने पेश कर सकता है।

डेमो पिक
आइडिया पसंद आने पर कंपनी की तरफ से स्टार्टअप शुरू करने के लिए बीस करोड़ रुपये तक का फंड दिया जाएगा। वेंचर कैटेलिस्ट के ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर विनायक नाथ ने बताया कि एग्रो स्टार्टअप, हेल्थ स्टार्टअप, फूड प्रोडक्शन आदि क्षेत्रों में जो स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा मौका है।

स्टार्टअप पिच में प्रतिभाग करने के लिए आप अपना आइडिया व्हाट्स ऐप नंबर 9506008835 पर भेज सकते हैं। चयनित आइडिया का फाइनल प्रजेंटेशन निवेशकों के सामने छह मार्च को होगा। फाइनल राउंड में शामिल होने के लिए 500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। 
 
विज्ञापन

डेमो पिक
तीन मार्च तक दें बिजनेस प्लान और इनोवेशन मॉडल की जानकारी 
स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विशेष बिजनेस प्लान प्रतियोगिता का आयोजन होगा और इनोवेशन प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए आप अपने बिजनेस प्लान या इनोवेशन मॉडल की जानकारी तीन मार्च तक मोबाइल नंबर 7007625132 या 9506008835 पर व्हाट्स ऐप कर सकते हैं। मिलने वाली सभी प्रविष्टियों में से विशेषज्ञों द्वारा सर्वश्रेष्ठ आइडिया और मॉडल चयनित किए जाएंगे जिन्हें छह मार्च को होने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रजेंटेशन देना होगा। फाइनल राउंड में प्रजेंटेशन के लिए प्रतिभागियों को 300 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने बताया कि विजेताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की तरफ से भी मदद दिलाई जाएगी। इसके अलावा उन्हें खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए सीएसए और आईआईटी के विशेषज्ञ मदद भी देंगे।
 
ऐसे भेजें अपना आवेदन
मोबाइल पर अपने नंबर से अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, स्कूल/कॉलेज का नाम और आइडिया की जानकारी बिंदुवार दें। मैसेज में इस बात का भी जिक्र करें कि वह किस प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर रहे हैं। उदाहरण के लिए अगर किसी को बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में शामिल होना है तो वह अपनी पूरी जानकारी के साथ बिजनेस प्लान प्रतियोगिता का जिक्र जरूर करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें