दो दिवसीय दौरे पर गोरखनाथ गए सीएम योगी आदित्यनाथ की कुछ ताजा तस्वीरें सामने आई है। इन्हें खूब देखा जा रहा हैं। दरअसल, इन तस्वीरों में योगी आदित्यनाथ का यह अंदाज सबसे जुदा नजर आ रहा है।
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखनाथ पहुंचे। बता दें सीएम बनने के बाद दूसरी बार वे गोरखनाथ मंदिर गए हैं। देररात वे मंदिर में स्थित अपने आवास पर पहुंचे और यहीं पर उन्होंने रात में विश्राम किया।
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
रविवार सुबह पहले की तरह 3 बजे ही वे उठ गए। और सुबह-सुबह उनकी पुरानी दिनचर्या शुरू हो गई। सुबह 5 बजे वो नीचे उतरे और मुख्य मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को नमन किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ राजा के साथ
इसके बाद वे सीधा पहुंचे राजा से मिलने। बता दें सीएम योगी का अजीज दोस्त है राजा। आपको जानकर हैरानी होगी कि सीएम योगी का यह दोस्त कोई इंसान नहीं बल्कि उनका कुत्ता है।
सीएम योगी ने राजा को अपने हाथों से खिलाया पनीर
जैसे ही सीएम योगी राजा के पास पहुंचे वह उन्हें देखकर समर्पण भाव से उनसे लिपट गया। उन्होंने भी राजा को खूब दुलार किया और उसे पनीर खिलाया।इसके बाद वे अपनी गायों से भी मिले। उन्हें अपने हाथों से चारा और गुड़ दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ
गौशाला में गायों को खिलाया बिस्कुट, दाल और गुड़
इसके बाद वह सीधे गौशाला पहुंचे और वहां सनकहिया, भोलेशंकर और नंदी सहित सैकड़ों गाय को गुण, बिस्कुट और चना खिलाकर उन्हें दुलार किया। वो करीब आधे घंटे से अधिक समय तक गोरक्षनाथ गौशाला केंद्र में रहे। इसके बाद वह सीधे दिग्विजयनाथ स्मृति भवन होते हुए दरबार की तरफ चले गए।