फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Teacher Death: ऑटो ने मारी थी टक्कर, पुलिस ने कुत्तों पर फोड़ा ठीकरा, सिर की तीन हड्डियां टूटीं थीं

Thu, 16 Jan 2025 06:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: काकादेव के नवीननगर में स्कूटी से गिरकर योग शिक्षिका की मौत हो गई। मामले में सामने आया है कि महिला को ऑटो चालक ने टक्कर मारी थी ,जबकि पुलिस ने कुत्तों पर ठीकरा फोड़ दिया था।
विज्ञापन
1 of 5
yoga teacher death case - फोटो : amar ujala
कानपुर में काकादेव के नवीननगर स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम के पास स्कूटी समेत गिरकर मरने वाली योग शिक्षिका अन्नपूर्णा चतुर्वेदी को कुत्तों ने नहीं दौड़ाया, बल्कि उन्हें ऑटो चालक ने टक्कर मारी थी। टक्कर मारने की वारदात घटनास्थल के नजदीक स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

मंगलवार रात हुई घटना का बुधवार को जब पुलिस ने दुकान से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर खंगाला तो असलियत सामने आ गई। पता चला है कि ऑटो ने योग शिक्षिका को टक्कर मारी और फरार हो गया। कुछ समय बाद फिर से ऑटो आया लेकिन मदद करने की बजाय वहां से निकल गया।
विज्ञापन

2 of 5
yoga teacher death case - फोटो : amar ujala
ऑटो के भागने के रूट को चेक कर रही है पुलिस
चूंकि सीसीटीवी कैमरे ऑटो का नंबर कैप्चर नहीं कर सके। ऐसे में यह साफ नहीं है कि लौटकर आने वाला ऑटो वही था या दूसरा। फुटेज से वारदात की तस्वीर साफ होने के बाद अब पुलिस ऑटो के भागने के रूट को चेक कर रही है। साथ ही गुरुवार को परिवार से संपर्क करेगी।
विज्ञापन

3 of 5
ऑटो म - फोटो : अमर उजाला
तहरीर मिलने पर शुरू होगी कार्रवाई
सूत्रों का कहना है कि परिवार अगर तहरीर देता है, तो पुलिस ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू करेगी। बता दें, मंगलवार को वारदात के बाद घटनास्थल के आसपास आए दिन आने-जाने वाले वाहनों को कुत्तों को दौड़ाने की घटनाओं के चलते पुलिस इस घटना को भी कुत्तों के दौड़ाने से जोड़कर देख रही थी।

4 of 5
yoga teacher death case - फोटो : amar ujala
सड़क से टकरा गया था सिर
पुलिस सूत्रों का कहना है कि ऑटो की टक्कर लगने की वजह से अन्नपूर्णा स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं। हुक बंद न होने की वजह से हेलमेट छिटककर दूर गिर गया, जबकि उनका सिर सड़क से टकरा गया और सिर की तीन हड्डियां टूटने से कोमा में चली गईं। अत्यधिक खून बहने की वजह से जब तक उन्हें नजदीक पनेशिया अस्पताल पहुंचाया गया, अन्नपूर्णा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yoga teacher death case - फोटो : amar ujala
10 मिनट तक घटनास्थल पर पड़ी रहीं अन्नपूर्णा
बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने गोविंदनगर के स्वर्गाश्रम में अंतिम संस्कार कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के करीब 10 मिनट बाद तक अन्नपूर्णा घटनास्थल पर ही पड़ी रहीं। इसकी वजह से उनके सिर से काफी खून बह गया। दो युवकों ने उन्हें पनेशिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें