फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग सीखने आइए ग्रीनपार्क, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष इंतजाम, इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 21 Jun 2018 04:03 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
ग्रीनपार्क में योगा कार्यक्रम की चल रही तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
कानपुर ग्रीनपार्क में गुरुवार को आप हजारों लोगों के साथ सुबह सात से आठ बजे तक योग कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने ग्रीनपार्क में महिलाओं और बुजुर्गों को योगा कराने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। प्लास्टिक की पानी की बोतलों और गिलास पर रोक रहेगी। जिला प्रशासन ग्रीनपार्क में योग दिवस पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ‘अमर उजाला’ इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर है। देर शाम तक ग्रीनपार्क में योग के सभी बंदोबस्त कर लिए गए।

 
विज्ञापन

2 of 4
ग्रीनपार्क में योगा कार्यक्रम की चल रही तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
केडीए ने मंच, साउंड और लोगों के योग करने की व्यवस्था की है। यहां मंत्री, सांसद, विधायक और एमएलसी भी योग करेंगे। अफसर और कर्मचारी भी आम लोगों के साथ बैठकर योग करेंगे। बुजुर्गों और महिलाओं को योग कराने के लिए अलग व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर वालेंटियर उन्हें वहीं पानी देंगे। बुजुर्गों को गेट से योग स्थल तक वालेंटियर ले जाएंगे। डॉ. रवींद्र पोरवाल और 30 योग गुरु योग कराएंगे। लोकसभा चैनल के योग निरोग कार्यक्रम की योग गुरु विभा गुप्ता, योग गुरु वीर सिंह, अर्चना सिंह, योग की स्टेट रेफरी पूनम बाजपेई भी योग कराएंगी। योग दिवस पर ग्रीनपार्क को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा। प्लास्टिक की बोतल, गिलास और पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री के योग का भी सजीव प्रसारण  होगा। इसके लिए केडीए ने एलईडी स्क्रीन लगवाई हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
यहां से मिलेंगी बसें
लोगों को ग्रीनपार्क तक लाने के लिए विजय नगर चौराहा, किदवई नगर चौराहा, सीएसए के पास कंपनी बाग चौराहा, गुरुदेव चौराहा, रामादेवी चौराहा और बर्रा चौराहे पर सुबह छह बजे से बसें मिलेंगी। 

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
ज्यादा से ज्यादा लोग आएं
योग दिवस पर ग्रीनपार्क में गुरुवार को योग कराया जाएगा। शहरियों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर योग करें। ग्रीनपार्क को योग दिवस पर प्लास्टिक मुक्त रखा गया है इसलिए अपने साथ प्लास्टिक की बोतल में पानी न लाएं।
-सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें