फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव ने जेल में बंद रामलीला फायरिंग मामले के आरोपियों से की मुलाकात

Wed, 20 Jun 2018 10:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
शिवपाल यादव
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार को इटावा जिला जेल पहुंचे और उन्होंने वहां जसवंतनगर में रासलील में फायरिंग मामले के आरोपियों से मुलाकात की। कई बंदियों का भी हाल जाना। अधीक्षक से जेल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सपा नेता चालीस मिनट जेल में रुके। हालांकि जेल अधीक्षक ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
शिवपाल यादव
सपा नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव समर्थकों के साथ बुधवार सुबह नौ बजे जिला कारागार पहुंचे। उन्हाेेंने जेल की व्यवस्थाओं को देखा। जेल में उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर के बंदियों से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। हालांकि जेल से निकलने के बाद पत्रकारों को कोई जानकारी नहीं दी। उन्हें केवल इतना बताया कि शिवपाल जेल में अपने समर्थकों से मिलने के लिए गए थे। किन-किन लोगों से मुलाकात की यह बात भी सार्वजनिक नहीं की गई है।  

 
विज्ञापन

3 of 4
शिवपाल यादव
जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह ने केवल इतना बताया कि शिवपाल ने आठ से दस लोगों से मुलाकात की थी। वहीं सूत्रों का कहना है कि सपा नेता ने जेल में बंद अपनी विधानसभा क्षेत्र के परसौआ निवासी बृजेश व रामवीर से मुलाकात की है। ये लोग परसौआ में पिछले दिनों आयोजित हुई रासलीला में फायरिंग मामले में बंद हैं।
विज्ञापन

4 of 4
शिवपाल यादव
आपको बता दें कि इस फायरिंग में एक महिला की मौत हुई थी और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके अलावा बंधा निवासी मनोज व लोधी मोहल्ला निवासी सुनील से भी मुलाकात की। शिवपाल करीब 40 मिनट तक जेल में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें