रंगों के त्यौहार में यूं तो पूरा देश सराबोर रहता है लेकिन उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े राजनीतिक परिवार की होली कई मायनों में खास रहती है। इस होली के कई राजनीतिक मायने भी होते हैं। अब लोग सभा चुनाव आने को है तो यादव कुनबे की ये होली और भी खास हो चुकी है। दशकों बाद ऐसा मौका पहली बार आया है जब सपा संरक्षक नेता जी मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह यादव ने अलग-अलग होली मनाई हो। होली के अलग-अलग आयोजनों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए यादव कुनबे की रंगों में कई रंगों की होली के ये किस्से,,,
विज्ञापन
2 of 8
holi in Saifai
सपा के गढ़ सैफई में समजावादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव समेत कई समाजवादी नेताओं ने एक मंच पर इकट्ठा होकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली मनाई। सैफई में होली के त्यौहार पर जहां एक ओर समाजवादी कुनबा एक मंच पर दिखाई दिया वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव अलग-थलग अपने कार्यकर्ताओं के साथ रंगों की होली मनाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
3 of 8
शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज उन्होंने सुबह नेता जी के इटावा स्थित आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी प्रगतिशील समजवादी पार्टी भाजपा के खिलाफ मैदान में खड़ी है ।
4 of 8
उनकी पार्टी का पीस पार्टी समेत 50 छोटे-बड़े राजनैतिक दलों से गठबंधन हो चुका है। वह आगामी लोकसभा चुनाव उनके साथ मिलकर लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। उन्होंने भाजपा को देश से हटाने के लिए सपा-बसपा गठबंधन से भी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की पेशकश की थी लेकिन गठबंधन ने उन्हें महत्व नहीं दिया। कांग्रेस ने भी उन्हें भरोसे में लेकर धोखा दिया है। लेकिन अब वह अपने 50 से अधिक दलों से गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए देश और प्रदेशवासियों को होली के त्यौहार की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारा गठबंधन बसपा से हो चुका है। मायवती के चुनाव न लड़ने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह बसपा का निर्णय है, मायावती ने यह भी कहा है कि इसी बहाने वो संगठन में और तमाम गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने में अपना समय लगाएंगी यह अच्छी बात भी है।
विज्ञापन
6 of 8
मायावती के द्वारा नेता जी के लिए चुनाव प्रचार करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि यह एक दूसरे का प्रचार नहीं है, यह जनता से अपील है यह जनता का गठबंधन है, यह विचारों के संगम का गठबंधन है। एक दूसरे को सामाजिक न्याय और लोकतंत्र को बचाने का गठबंधन है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सबसे ज्यादा सीटें आएगीं और उत्तरप्रदेश ही दिल्ली में प्रधानमंत्री तय करेगा।
विज्ञापन
7 of 8
जनता की मांग पर डिम्पल भी कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी। अखिलेश यादव ने मंच से कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लोगो का ध्यान भटकाने में सबसे माहिर पार्टी है, इनसे बचके रहने की जरूरत है। यहां कब कोई चाय वाला चौकीदार बन जाये कुछ पता नहीं चलता। बीजेपी सर्टिफिकेट देने वाली पार्टी बन गयी है, बीजेपी राष्ट्रयवादी और हिन्दू होने का सर्टिफिकेट देने लगी है।
अगर नेता जी के द्वारा लाये हुए जहाजों का उपयोग सेना ने किया होता तो पाकिस्तान सामना नहीं कर पाता। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओ को भटकने से बचने के लिए टीवी देखना, न्यूज चैनल देखना बंद कर देने की सलाह देते हुए कहा कि इस समय बीजेपी वाले लोगों का ध्यान भटकाने में लगे हुए है। अगर आपको भटकने से बचना है तो टीवी देखना बंद कर दो। दुनिया में भारत से ज्यादा दुखी नौजवान कही नहीं मिलेगा।