एक समय था जब किताबें सभी की अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। जैसे-जैसे डिजिटलाइजेशन बढ़ता गया किताबें भी हमसे दूर होती चली गईं। अब किताबों की जगह मोबाइल, कंप्यूटर आदि इंटरनेट माध्यमों ने ले ली है। विश्व पुस्तक दिवस पर जानें किताब पढ़ने के फायदे...
विज्ञापन
किताब पढ़ने के फायदे
2 of 5
डेमो पिक
- कई रिसर्च में पाया गया है कि किताब पढ़ने से जीवन में कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। इससे दिमाग में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- दिमाग को शांत करने में भी किताबें काफी हद तर असरदार हैं। किताबें पढ़ने से दिमागी थकान दूर होती है।
- किताबें पढ़ना आंखों के लिए भी फायदेमंद है।
- किताबें पढ़ने से विश्लेषण क्षमता बढ़ती है। इससे क्रिटिकल थिंकिंग और ऐनालिटिकल स्किल भी बढ़ती है।
- अच्छी किताबें पढ़ने से नसों को आराम मिलता है और नींद भी अच्छी आती है।
- रोजाना किताब पढ़ने से याददाश्त क्षमता बढ़ती है।
- भाग-दौड़ भरी जिंदगी में किताबें तनाव दूर करने में भी मददगार साबित होती हैं।
- किताबों को पढ़ने से शब्द भंडार बढ़ता है।
- रोजाना किताब पढ़ने से लेखन भावना पैदा होती हैं और लेखन क्षमता भी बढ़ती है।
विज्ञापन
एकाग्रता बढ़ाती अच्छी किताबें
3 of 5
डेमो पिक
आज के युग में दिमाग एक साथ कई कार्यों में भटका रहता है। ऐसे में अच्छी किताबें एकाग्रता बढ़ाती हैं। जिससे चीजों में फोकस बढ़ता है और हम उस कार्य को बेहतर ढंग से कर पाते हैं।
किताबों के बारे में कही जाने वाली बातें
4 of 5
डेमो पिक
- किताबें वह साधन हैं जिनकी वजह से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं।
- पुस्तक प्रेमी सबसे धनवान और सुखी होता है।
- पुस्तकों का मूल्य रत्नों से भी अधिक है।
- किताबों में इतना खजाना छुपा है, जितना कोई लुटेरा कभी लूट नहीं सकता।
स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप जैसे उपकरण केअधिक प्रयोग से शरीर को कैंसर, दिमागी बुखार व नपुंसकता जैसी बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही इससे कई तरह की मनोवैज्ञानिक बीमारियां होने का भी खतरा रहता है।