फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत-प्रेत के साये से डरकर तांत्रिक के पास गई महिला, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा

Thu, 31 May 2018 01:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

women death in tantric house 
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
भूत प्रेत का साया होने की आशंका पर झाड़फूंक कराना एक परिवार के लिए महंगा पड़ गया। तांत्रिक के घर में एक महिला की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
फतेहपुर जाफरगंज थाना क्षेत्र के गोंदहया गांव निवासी सर्वेश की शादी छह माह पहले ललौली थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी राजकुमार की बेटी सुनीता (22) के साथ हुई थी। पांच दिन पहले महिला की हालत बिगड़ गई थी। परिजन बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ललियापुर गांव में एक तांत्रिक के पास भूत प्रेत का साया होने की आशंका पर झाड़फूंक करा रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
बुधवार की सुबह महिला की तांत्रिक के घर में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस को राजकुमार ने तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। तांत्रिक पर हत्या का शक जाहिर किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
राजकुमार ने बताया कि सुबह लेकर तांत्रिक के घर पहुंचे थे। बेटी की रात साढ़े आठ बजे मौत हो गई। जिसके बाद तांत्रिक फरार हो गया। कोतवाल एपी तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। महिला की बीमारी से मौत होना मालूम हो रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें