कहते हैं मोहब्बत उस दरिया की तरह है जो अपना रास्ता हर हाल में तय ही कर लेती है। लेकिन मोहब्बत की इस दास्तां में पति ने एक ऐसी मिसाल पेश की जिसका मुरीद हर वो शख्स हो गया जिसने इस पल को देखा और सुना। मोहब्बत की इस अजीब दास्तां के गवाहों ने जिस दरियादिली से शिरकत की वो भी काबिले तारीफ है।
आगे की स्लाइड मेंः- पढ़ें पति-पत्नी और 'वो' की दिलचस्प कहानी...
विज्ञापन
2 of 10
पत्नी की कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सनिगवां गांव निवासी सुजीत उर्फ गोलू की शादी 19 फरवरी 2018 को श्याम नगर की शांति के साथ हुई थी शादी के 15 दिन बाद गोलू की बीवी मायके चली गई। गोलू जब भी उसे वापस ससुराल बुलाता शांति कोई न कोई बहाना बना देती।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फोन पर अनजान शख्स से बात करती थी बीवी...
विज्ञापन
3 of 10
पत्नी की कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
शांति इसी महीने गोलू के पास रहने के लिए आई थी। वह फोन पर अक्सर किसी शख्स से बात करती थी जो उसके पति के लिए तो अनजान था पर शांति के लिए वह जान से प्यार था गोलू के मन में कई बार ऐसा खयाल आया कि वह हिंसक-रूप अख्तियार करते हुए दोनों को खत्म कर दे लेकिन असलियत में उसने ऐसा नहीं किया। बीवी को बेवफा मानते हुए गोलू ने मोहल्ले के कुछ लोगों से सलाह मांगी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- आखिर पति गोलू ने लिया बड़ा निर्णय...
4 of 10
पत्नी की कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार 30 मई को सुजीत उर्फ गोलू ने अपनी बीवी शांति और उसके प्रेमी रवि यादव की धूमधाम से शादी करा दी । इस शादी की खासबात यह थी कि पत्नी की शादी में सुरजीत ने अपनी तरफ से किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी। शादी को यादगार बनाने के लिए सुरजीत उर्फ गोलू ने हर वो इंतजाम किया जो कि आमतौर पर हर लड़की शादी में होता है।
आगे की स्लाड में पढ़ेंः- पत्नी की शादी में झूमके नाचा पति...
विज्ञापन
5 of 10
पत्नी की कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी की इस शादी के किस्से का गवाह बनने के लिए गांव के ही नहीं आसपास के इलाके के लोग भी शामिल हुए। शादी में ढोल-नंगाड़े की धुन पर थिरकते लोगों को देखते ही बन रहा था। पत्नी को विदा करते हुए पति की आंखों में एक अजीब तरह की खुशी और गम का संगम देखने को मिल रहा था।
आगे की स्लाड में पढ़ेंः- कैसे शुरू हुई रवि और शांति की प्रेम कहानी...
विज्ञापन
6 of 10
पत्नी की कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गोसाईंगंज निवासी रवि यादव और कानपुर की शांति की प्रेम कहानी आज से तीन साल पहले एक मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे की मोहब्बत में इस कदर डूबे की बात प्यार से शादी तक जा पहुंची। लेकिन दोनों की किस्मत को कुछ और मंजूर था। साल 2018 के फरवरी महीने में शांति की शादी कानपुर के ही सनिगवां निवासी गोलू उर्फ सुरजीत से हो गई।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- शांति ने गोलू से शादी वाले दिन घरवालों से क्या कहा....
विज्ञापन
7 of 10
पत्नी की कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
शादी वाले दिन ही शांति ने अपने घरवालों से कहा था कि वह रवि से प्यार करती है और उसी से शादी करेगी, सुजीत से शादी करके वह खुश नहीं रह पाएगी। लेकिन घरवालों ने उसकी एक न मानी और जबरन शांति की शादी सुरजीत से करा दी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सच्चे प्यार के सामने टूट गईं समाज की बंदिशें...
8 of 10
पत्नी की कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद लवर शांति-रवि का रिश्ता और गहरा होता गया दोनों की सच्ची मोहब्बत के सामने समाज की बंदिशों ने भी घुटने टेक दिए। केवल रवि और शांति के घरवाले ही नहीं बल्कि सुरजीत के परिवार वाले भी शांति के पक्ष में होकर उसकी बात सुनी। शांति से बातचीत के बाद उसकी दिल की इच्छा पूछी और रवि के साथ उसकी शादी करा दी।
हनुमान मंदिर में कराई शादी और पुलिस चौकी के सामने पहनाया मंगलसूत्र
सुजीत उर्फ गोलू ने अपनी पत्नी शांति की शादी सनिगवां के हनुमान मंदिर में कराई। इससे पहले सनिगवां चौकी के बाहर रवि ने पुलिसवालों के सामने शांति को मंगलसूत्र पहनाया था।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- शांति की दूसरी शादी में सबसे अहम भूमिका उसके पहले पति की...
9 of 10
पत्नी की कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
इस शादी को सफल बनाने में सबसे अहम रोल शांति के पति सुरजीत का रहा। सुरजीत के सामने समाज की बंदिशे भी थीं तो पत्नी-प्रेम भी। लेकिन सुजीत का काम सबसे काबिले तारीफ था।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- गोलू के घरवालों का इस शादी के बाद रिएक्शन....
गोलू, शांति और रवि तीनों के परिवारवाले इस शादी का गवाह बने और खुश थे। लेकिन कहीं न कहीं गोलू के घरवालों की बातों में वो बात सामने आ ही गई जिससे उनका दर्द छलक उठा। गोलू के घरवालों का कहना था कि बचपन में ही गोलू की मां की मौत हो गई। घर में कोई महिला नहीं है सभी मर्द हैं। खुद खाना बनाते और खाते हैं। सभी ने ये सोचा था कि शांति घर पर खाना बनाकर सभी का ख्याल रखेगी लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ खुशी-खुशी विदा हो गई।