यूपी के फतेहपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पति को छोड़ गैर समुदाय के प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती की हत्या कर दी गई। भाई ने मारकर शव कुएं में फेंक दिया। ससुराल से घर लाते समय रास्ते में उसका गला दबाया था। आरोपी ने जंगल में रात बिताई। सुबह पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया।
फतेहपुर के हसवा में पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती की गला घोटकर शुक्रवार को उसके भाई ने हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंका और रात भर जंगल में रहा। सुबह पुलिस के पास जाकर अपराध कबूल कर लिया।
पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थरियांव के हसवा कस्बा निवासी शिव सिंह यादव की पुत्री मंजू उर्फ रंजू (19) की शादी एक मई को राधानगर थाना इलाके के सोनहीं बड़नपुर निवासी पिंटू के साथ हुई थी।
परिजन ने बताया कि शादी के बाद वह चौथी पर मायके आई थी। 13 मई की रात वह गांव के ही दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ चली गई। इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
2 of 10
पिता को सांत्वना देते पुलिस चौकी प्रभारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
16 मई को परिजन उसे खोजकर घर ले आए। ससुराल पक्ष को इसका पता चलने पर पंचायत हुई। समझौते के बाद युवती की विदाई कर दी गई लेकिन ससुराल में भी वह प्रेमी से बात करती रही। इसकी जानकारी अहमदाबाद में काम करने वाले भाई संदीप को हुई तो वह 10 जून को बहन की ससुराल पहुंचा।
दो दिन तक वहीं रहकर बहन को समझाता रहा लेकिन वह प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही। शुक्रवार देर शाम संदीप ने बहन को विदा कराया। उसे लेकर बिलंदा पहुंचा। दोनों पैदल गांव की ओर चल दिए। हसवा कस्बा स्थित गुड्डू सिंह के खेत के पास संदीप ने बहन का गला घोट दिया।
4 of 10
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हम हिंदू हैं... ये बोलकर बहन का घोंट दिया गला
बहन... हम लोग हिंदू हैं। दूसरे समुदाय में शादी नहीं हो सकती है। अब तो तुम्हारी शादी भी हो चुकी है। तुम अपने पति के घर की लक्ष्मी हो। वहीं रहो... और खुशी-खुशी जीवन बिताओ। बहन मान जाओ... प्रेमी के पास मत जाने की सोचो। साहब! इसी तरह मैंने बहन को खूब समझाया। जब वह नहीं मानी तो उसका गला घोंट दिया और फिर शव को कुएं में फेंक दिया। ये बातें पुलिस के सामने आरोपी भाई ने कबूली।
विज्ञापन
5 of 10
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा में बहन को मौत के घाट उतारने के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी भाई संदीप ने बताया कि बहन का प्रेमी विशेष समुदाय के कसाई बिरादरी का है। हम हिंदू यादव हैं। वह और परिवार के लोग किसी हालत में इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर सकते थे। वह और परिवार के लोग किसी हालत में इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर सकते थे।
विज्ञापन
6 of 10
घटनास्थल पर ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने बताया कि अहमदाबाद से लौटकर बहन की ससुराल पहुंचा था। यहां उसने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और वहां भी हंगामा करती रही। बाद में वह बहन को साथ घर ले जाने लगा और रास्ते में भी समझाता रहा। इसके बाद भी वह मानने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
7 of 10
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान गुस्से में उसने हत्या कर दी और बाद में शव को कुएं में फेंक दिया। आरोपी ने यह भी कहा कि पहले वह भागना चाहता था लेकिन बाद में उसे लगा कि इससे शक परिवार और ससुराल वालों पर जाएगा। इसलिए वह खुद पुलिस के पास चला गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही।
8 of 10
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे से फोन पर नहीं हुआ संपर्क
पिता ने बताया कि घटना से पहले रात में बेटे से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। रिश्तेदारों और आसपास गांव में भी तलाश की गई। इसके बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली।
9 of 10
Honor Killing In Fatehpur
- फोटो : amar ujala
युवती की जान खतरे में होने की प्रेमी ने की थी शिकायत
परिजन का आरोप है कि तीन दिन पहले युवती के प्रेमी ने पुलिस चौकी में उसकी जान को खतरे की शिकायत दी थी। पिता शिव सिंह यादव ने बताया कि इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि चौकी प्रभारी अरुण मौर्या ने कहा है कि उनके पास ऐसा कोई शिकायती पत्र नहीं आया है।
युवती के दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध थे। वह ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। इसी से नाराज होकर भाई ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। अभिमन्यु मांगलिक, एसपी, फतेहपुर