फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छामृत्यु मांग रही ये महिला, PM मोदी से लगाई गुहार, जानिए क्या है वजह

Tue, 18 Apr 2017 05:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
यूपी के कानपुर जिले में एक महिला ने राष्ट्रपति और पीएम मोदी से इच्छामृत्यु की मांग की है।
यूपी की यह महिला अचानक पूरे देश में चर्चा में छा गई है। ऐसा क्या हुआ जो इस ग्रामीण महिला के बारे में बातें हो रहीं है। दरअसल, इस महिला ने बात ही इतनी बड़ी कर दी। दरअसल, पीएम मोदी से इस महिला ने इच्छामृत्यु की मांग की है।  
विज्ञापन

2 of 6
महिला ने मांगी इच्छामृत्यु
महिला की इस मांग को लेकर सनसनी फैल गई है। हर कोई जानना चाहता है कि महिला ने आखिर यह मांग किस लिए की है। अमर उजाला डॉटकॉम इस महिला का पूरा दर्द अपनी खबर के जरिए बयां कर रहा है और पाठकों को बता रहा है कि महिला ने मौत की गुहार क्या लगाई है।   

यूपी के कानपुर जिले की रहने वाली इस महिला ने राष्ट्रपति और पीएम मोदी से इच्छा मृत्यु की मांग की है। इस महिला का पति जेल में बंद है। महिला का कहना है कि वह निर्दौष है फिर भी उन्हें जबरन जेल में बंद कर दिया गया है। महिला का यह भी कहना है कि उन्हें फर्जी केस में फंसाने की साजिश रची गई है।
 
विज्ञापन

3 of 6
महिला के पति की तस्वीर
अब जानिए महिला के पति पर है कौनसा केस 
महिला के पति रेप का केस लगाया गया है, हालांकि महिला इसे झूठा करार दे रही है। महिला ने कहा है अगर पति निर्दोष साबित नहीं हुए, तो वो भी जिंदा नहीं रह पाएगी। फिलहाल, वह पति को निर्दोष साबित करने के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रही है।  

4 of 6
महिला ने प्रधानमंत्री से की इच्छामृत्यु की मांग
रास्ते में मिली लड़की और पति पर लगा दिया ये आरोप
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के रहने वाले रिटायर्ड दारोगा के बेटे आदित्य प्रताप सिंह का दवा का बिजनेस है। आदित्य इन दिनों जेल में हैं। उनपर एक लड़की के साथ रेप का आरोप है। इनकी पत्नी सीमा का आरोप है लड़की ने पति पर जो घिनौना आरोप लगाया है, वो बेबुनियाद है। लड़की खुद चरित्रहीन है और मैं ये साबित भी कर सकती हूं।

 
विज्ञापन

5 of 6
महिला के पति की तस्वीर
फंसाने के लिए ऐसे बुना जाल
मई 2016 में एक दिन अचानक यशोदा नगर इलाके में ही सड़क पर लड़की से मुलाकात हुई थी। वह उस समय घर-घर घूमकर ब्यूटी प्रोडक्ट बेचा करती थी। सड़क पर मिलने के बाद उसने प्रोडक्ट खरीदने के लिए कहा था, लेकिन हमने मना कर दिया। इसपर लड़की ने सुबह से एक भी सामान न बिकने की बात कहकर हमे इमोशनल कर दिया और एक सामान खरीदने की जिद्द करने लगी। यही नहीं, उसने आदित्य से जॉब लगवाने की बात कहकर उनका मोबाइल नंबर ले लिया।

इसके बाद से उसे जब भी मौका मिलता व‍ह आदित्य को फोन करती और नौकरी दिलवाने की बात कहती। यही नहीं, गरीबी और अनाथ होने का हवाला देकर रुपये भी लेती रहती। अगस्त 2016 में उसने फोन करके दोबारा पैसों की मांग की, लेकिन आदित्य ने इस बार मना कर दिया। कुछ दिनों बाद उसने बर्रा थाने में आदित्य के खिलाफ एक तहरीर दी कि मेरे पति ने उससे अपने यहां 4 महीने काम कराया और सेलरी नहीं दी। इसके बाद गोविंदनगर थाने में सीओ के सामने 40 हजार रुपए देकर आदित्य को समझौता करना पड़ा।

समझौता होने के बाद भी लड़की ने पति के खिलाफ रेप का आरोप लगा दिया, जिसके बाद से आदित्य जेल में है। बेटे के जेल जाने से पिता जी को ऐसा शॉक लगा कि वो दिनभर बेड पर ही लेटे रहते हैं। बता दें, आदित्य प्रताप की शादी साल 2002 में हुई थी। इनका एक बेटा भी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो
लड़की का आरोप- मसूरी ले जाकर बनाया था पहली बार संबंध
वहीं, आदित्य पर आरोप लगाने वाली लड़की ने अपनी तहरीर में कहा है आदित्य ने उसे मेडिकल के फील्ड में बढ़िया जॉब दिलाने का लालच दिया था। काम के सिलसिले में वह उसे एक बार मसूरी भी लेकर गया था, वहां उसने पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आदित्य को जब-जब मौका मिलता वह शारीरक संबंध बनाता रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें