फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू निगम को अचानक आ गया सीएम योगी का ख्याल

Tue, 18 Apr 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम
जाने-माने सिंगर सोनू निगम को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ खूब पंसद आ गये हैं, तभी तो सोनू उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मामला कुछ दिनों पहले का है जब सोनू निगम आईआईटी कानपुर में एक परफॉर्मेंस के लिए आए थे। कानपुर जाते वक्त सोनू का किया हुआ ट्वीट तो यही बताता है कि वो सीएम योगी आदित्यनाथ के काम करने के तरीके से काफी प्रभावित हैं।
आगे की स्लाइड में....
सोनू ने सीएम योगी के बारे में ये क्या कह दिया
विज्ञापन

2 of 5
सोनू निगम
27 मार्च 2017 को कानपुर आईआईटी के सालाना कार्यक्रम 'टेककृति' में शिरकत करने के बाद लौटे सोनू ने कहा, 'निजी तौर पर मैं राजनीति से नहीं जुड़ा हूं। हां, एक आम आदमी के तौर पर कहूं तो मुझे योगी आदित्यनाथ के काम करने की शैली पसंद आ रही है। वह पूरे प्रदेश पर बारीक नजर रख रहे हैं। अच्छा लग रहा है कि वह खुद दफ्तरों और थानों में पहुंचकर वहां का कामकाज देख रहे हैं।' मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए सोनू ने आगे कहा, 'जब बॉस इस तरह से सतर्क रहता है और सक्रियता दिखाता है, तो बाकी कर्मचारी ज्यादा बेहतर तरीके से काम करते हैं। मैं उम्मीद करता हूं चीजें ऐसे ही चलती रहें।'
ये है सोनू का ट्विट...
  Traveling through Kanpur and Yogi Adityanath came to my mind. Quite refreshing to see someone showing some interest in his own State. Kudos — Sonu Nigam (@sonunigam) March 27, 2017
विज्ञापन

3 of 5
सोनू निगम
सोनू ने इस बारे में एक ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा, 'कानपुर में सफर करने के दौरान मेरे दिमाग में योगी आदित्यनाथ का ख्याल आया। अच्छा लग रहा है कि कोई इस तरह अपने ही प्रदेश में दिलचस्पी दिखा रहा है। बधाई हो।' इस ट्वीट पर आए एक यूजर की टिप्पणी का जवाब देते हुए सोनू ने आगे लिखा था, 'बिल्कुल! उन्हें उनकी क्षमताओं को साबित करने का मौका दिए बिना ही उनकी नीयत पर सवाल करना गलत और पक्षपातपूर्ण रवैया है।'
ये है सोनू का ट्विट...
  Absolutely... Questioning his intent, without giving him a chance to prove his abilities, is arrogance and unfair. https://t.co/xIoxrKQW7y — Sonu Nigam (@sonunigam) March 27, 2017

4 of 5
सोनू निगम
छात्रों के आमंत्रण पर सोनू निगम भारतीय प्रौद्योगिकीय संस्थान, कानपुर में परफॉर्म करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के दौरान सोनू की तबीयत खराब थी। बुखार के साथ-साथ उनके गले में संक्रमण भी था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम
आईआईटी कानपुर में शो के बारे में बताते हुए सोनू ने कहा था कि कानपुर में शो करने का मेरा अनुभव हमेशा अच्छा रहा है। वहां के श्रोता अच्छे और काफी अनुशासित हैं। अच्छे संगीत को वेहाथोंहाथ लेते हैं। मैं शो के दौरान काफी बीमार था और सोच रहा था कि परफॉर्म कैसे करूंगा, लेकिन फिर बड़ा मजा आया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें