फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कहा उसने नौकरी का लालच देकर 1 साल तक किया दुष्कर्म, रोज एक नए युवक को लाकर बनाता है ये दबाव

Fri, 01 Jun 2018 08:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर व्यथा सुनाई। महिला ने बताया कि नौकरी दिलाने के बहाने एक युवक ने उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई और एक बच्ची को जन्म दिया। एएसपी ने महिला थानाध्यक्ष को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह से मुलाकात की और प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि मल्लावां कोतवाली का निवासी चंद्र पाल मार्च 2017 में उसे ब्रेड फैक्ट्री में नौकरी का झांसा देकर शहर ले आया था। जहां पर उसका पति भी साथ में आया था।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
युवक ने उसके पति को मारपीट कर भगा दिया और उसको कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई और उससे एक बच्ची को जन्म दिया। उसने आरोप लगाया कि युवक हर रोज एक नए युवक के साथ आता है और उससे वेश्यावृत्ति कराने के लिए प्रताड़ित करता है।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
महिला ने बताया कि उसने उसके साथ मारपीट कर उसके कान के कुंडल, पायल, मंगलसूत्र और बैंक से 20000 निकलवा लिए। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच के लिए महिला थाना प्रभारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें