कानपुर के शिवम राजपूत कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठकर लखपति बनकर लौटे हैं। मंगलवार से शिवम ने खेलना शुरु किया। बुधवार रात को दूसरे एपीसोड में बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन के सामने पांच सवालों का जवाब दिया और फिर वह गेम से बाहर हो गए। इससे पहले उन्होंने पचास लाख इनाम की राशि अपने नाम कर ली।