फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांधने पर भाई ने बहन को दिया नेग, आगबबूला हुई पत्नी ने 'कर डाला ये सब', घर में मचा कोहराम

Mon, 27 Aug 2018 12:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
साल भर भाई-बहन राखी के त्योहार का इंतजार करते हैं। यह दिन भाई बहनों के लिए एक विशेष पर्व होता है। हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर गौरव महसूस करती है। भाई भी अपनी बहन के लिए इस दिन कुछ खास तोहफा देने की कोशिश करते हैं। लेकिन रक्षाबंधन के दिन यूपी के कानपुर में भाई ने जब बहन से राखी बंधवाने के बाद नेग दिया तो पत्नी उस नेग को देखकर आगबबूला हो गई। दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद पत्नी ने जो कदम उठाया उससे घर में कोहराम मच गया। जानें क्या है पूरा मामला...
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
गोविंदनगर निवासी प्राइवेट कर्मी आशीष की बहन राखी के अवसर भाई को राखी बांधने मायके आयी हुई थी। रविवार सुबह राखी बांधने के पश्चात भाई ने बहन को नेग में 2 हजार रुपये दे दिए। जिससे नाराज कविता और आशीष में कहासुनी हो गया।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
इसके बाद कविता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक भीतर से कोई आहट न होने पर आशीष के खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
कविता फंदे पर लटक रही थी। आशीष ने परिवारीजनों की मदद से दरवाजा तोड़कर फंदे पर लटकी कविता को नीचे उतारकर जान बचाई। जिसके बाद उसे गंभीर हालात में  हैलट में भर्ती कराया। थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें