यूपी के औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कुदरकोट स्थित
भयानक नाथ मंदिर में 14 अगस्त की रात हुए दोहरे हत्याकांड में गंभीर रूप से घायल तीसरे साधु ने रविवार की सुबह सैफई अस्पताल में दम तोड़ दिया। साधू की मौत की खबर मिलते ही एसडीएम और सीओ समेत जिले के सभी थानों का फोर्स कुदरकोट पहुंच गया। साधु का शव तीन बजे उसके पैतृक गांव बीबीपुर पहुंचा। गांव के समीप खेतों पर समाधि दे दी गई।