फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: कन्नौज में 'नागमणि' की चर्चा, घर की खुदाई में निकले दर्जनों 'किंग कोबरा और अंडे'

Mon, 16 Jul 2018 02:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
देखते ही देखते पूरा घर 'नागलोक' जैसा दिखने लगा
यूपी के कन्नौज में नागमणि होने की चर्चा जोरों-शोरों पर है। एक या दो नहीं 10-10 सपेरों का समूह नागमणि खोजने को एक विधवा के घर पर डेरा डाल चुका है। 
 
विज्ञापन

2 of 10
केवल नाग ही नहीं सैकड़ों अंडे भी खुदाई से बरामद हुए
कन्नौज तिर्वा तहसील के डढ़ियन गांव में एक विधवा के घर से अचानक दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों का झुंड बाहर निकलना शुरू हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 10
मीरा सोकर उठी तो अपने झोपड़े की कच्ची जमीन पर दो काले नाग दिखाई दिए
देखते ही देखते पूरा घर 'नागलोक' जैसा दिखने लगा। केवल नाग ही नहीं सैकड़ों अंडे भी खुदाई से बरामद हुए हैं। 
 

4 of 10
सांप होने की सूचना से डरे ग्रामीणों ने कुछ सपेरों को बुला लिया
सांप होने की सूचना से डरे ग्रामीणों ने कुछ सपेरों को बुला लिया। बीन बजाकर जब सपेरों ने सांपो को पकड़ना शुरू किया तो एक एक करके छोटे-बड़े 18 सांप मीरा के घर की कच्ची जमीन से बाहर निकले। 
 
विज्ञापन

5 of 10
18 सांप मीरा के घर की कच्ची जमीन से बाहर निकले
सपेरों का कहना है कि पकड़े गए सांप दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा प्रजाति के हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 10
बड़ी संख्या में जहरीले सांपों की बरामदगी से दहशत
लगातार निकल रहे सांपों की संख्या ज्यादा होने की आशंका से सपेरों ने मीरा का पूरा घर ही खोद डाला। घर की खुदाई के दौरान सांपों के सौ से ज्यादा अंडे भी निकले हैं।
 
विज्ञापन

7 of 10
दहशत में आई मीरा देवी बाहर भागी और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी
इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांपों की बरामदगी होने से गांव में रहने वाले लोग दहशत में हैं। अभी तक मौके पर न तो कोई वन विभाग की अधिकारी पहुंचा है न ही पुलिस। 
 

8 of 10
किंग कोबरा को पकड़े सपेरा
सपेरों द्वारा की गई खुदाई के कारण विधवा मीरा का पूरा घर बर्बाद हो चुका है अब वह पड़ोसी के घर पर रहने को मजबूर हो गई है। उधर लोगों का कहना है कि अासपास अभी भी कई सांप हैं। लेकिन इन सापों का बसेरा मीरा का घर था।

 

9 of 10
मीरा के घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़
वहीं गांव के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं कोई कह रहा है कि मीरा का घर नागलोक बन गया है तो कोई कह रहा जहां नाग होते हैं वहां खजाना होता है। 
 
विज्ञापन

10 of 10
जमीन से निकले सांपों के अंडे
वहीं चर्चा ये भी है कि मीरा के घर पर इतने सारे नाग हैं तो नागमणि जरूर होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दस सपेरों का ग्रुप मीरा के घर से आसपास पूजा-पाठ कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि खुदाई में नागमणि जरूर निकलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें