फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद पति की लाश को चारपाई पर बैठाया फिर ये किया..प्रेमी के इश्क में डूबी 'पत्नी की करतूत'

Sat, 08 Dec 2018 08:52 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस हिरासत में पत्नी व प्रेमी  - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में आशिक के साथ मिलकर पति का गला दबाकर मौत के घाट उतारने वाली महिला को उसके प्रेमी साथी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दोनों ने हत्या करके आत्महत्या का रूप देने की बात स्वीकार की है। सुमेरपुर कस्बे की नईबस्ती में गत दो नवंबर को देवनारायन साहू का शव साड़ी से बंधा पाया गया था। तब मृतक की पत्नी सुधा साहू (30) का कहना था कि पति ने रात में आत्महत्या कर ली है। लेकिन जब इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस हिरासत में पत्नी व प्रेमी  - फोटो : अमर उजाला
मृतक के पिता भूरा साहू का आरोप था कि बहू ने अपने प्रेमी अजय तिवारी तथा भाई राजेश साहू निवासी बांदा के साथ मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर दी है। पिता ने थाने में तहरीर भी तीनों के खिलाफ दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस हिरासत में पत्नी व प्रेमी  - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात कहकर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना पाए जाने के बाद पुलिस ने 20 नवंबर को मृतक देवनरायन की पत्नी सुधा साहू, साले राजेश साहू निवासी बांदा एवं सुधा के प्रेमी अजय तिवारी निवासी ऊंछाथोक कस्बा सुमेरपुर को नामजद किया था।

4 of 5
पुलिस हिरासत में पत्नी व प्रेमी  - फोटो : अमर उजाला
मुकदमा दर्ज होते ही अजय तिवारी कस्बे से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने सुधा के सहयोग से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में सुधा ने अजय तिवारी के साथ मिलकर पति देवनरायन की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस हिरासत में पत्नी व प्रेमी  - फोटो : अमर उजाला
हत्या करने के बाद दोनों ने शव को चारपाई पर बैठाकर साड़ी के सहारे छत के कुंडे से टांग दिया था। ताकि लोगों को यह लगे कि देवनरायन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक देवनरायन अपने माता पिता की इकलौती संतान थी। बहू एवं उसके प्रेमी की गिरफ्तारी होने पर पिता भूरा साहू, मां सहोद्रा साहू ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें