कानपुर के पांच लाख के इनामी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसके दो अन्य साथी गुड्डन त्रिवेदी व सुशील कुमार सोनू को मुंबई एटीएस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को मुंबई से सटे ठाणे इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
विकास दुबे का साथी ठाणे से गिरफ्तार
- फोटो : ANI
गुड्डन विकास के साथ शुरुआत से ही आपराधिक मामलों में साझीदार रहा है। इनमें साल 2001 में राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड भी शामिल है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बदमाश की गिरफ्तारी पर 50 हजार का ईनाम भी रखा है। गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने यूपीएसटीएफ को इसकी सूचना दे दी है। कानपुर एनकाउंटर के बाद गुड्डन की अखिलेश यादव के साथ भी फोटो वायरल हो चुकी है।
विज्ञापन
3 of 6
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
गुड्डन त्रिवेदी कानपुर देहात के जगनपुर जिला पंचायत सदस्य भी है। घटना के बाद से ही गुड्डन फरार था। पुलिस सूत्रों की मानें तो विकास के घर पर किए गए पुलिस वालों को मारने में यह भी शामिल था।
विकास दुबे के फरार होने के दौरान महाराष्ट्र एटीएस को उसके लोगों के मुंबई में होने की जानकारी के बाद ठाणे में एटीएस ने छापेमारी की।
4 of 6
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
एटीएस के अधिकारी विक्रम देशमाने के अनुसार यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे के दो साथियों के महाराष्ट्र के ठाणे में आने की सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर आधार पर अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी को गिरफ्तार किया गया, साथ ही ड्राइवर सुशील को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस गिरफ्तारी की जानकारी यूपी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
5 of 6
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
11 जुलाई को मुंबई जुहू यूनिट की एटीएस को एक गुप्त सूचना मिली कि कानपुर एनकाउंटर मामले से जुड़ा एक आरोपी ठिकाने की तलाश में ठाणे में है। एटीएस जुहू यूनिट ने कोल्शेट रोड, ठाणे में एक जाल बिछाया और आरोपी अरविंद और उसके चालक सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें शुक्रवार को यूपी एसटएफ ने विकास दुबे को मार गिराया। मुठभेड़ में एसटीएफ के दो सिपाहियों को गोली लगी, जबकि कार पलटने से नवाबगंज इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो जुलाई की रात चौबेपुर गांव के बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या करने के बाद से विकास दुबे फरार था।