फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpraj Jain: अखिलेश यादव के बेहद करीबी, विदेशों तक फैला कारोबार

Fri, 31 Dec 2021 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 8
Pushparaj Jain - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में इत्र कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। कानपुर और कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां से मिली 197 करोड़ की नकदी के बाद शुक्रवार को कन्नौज में फिर से छापेमारी की। इस बार आयकर विभाग की टीम के निशाने पर समाजवादी पार्टी के एमएलसी व इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी हैं। आईटी की टीम ने पम्पी के चिपट्टी और अयूब मियां के आवास व कारखानों पर छापा मारा है। कानपुर, कन्नौज, बॉम्बे, सूरत, डिंडीगुल (TN) समेत 8 परिसरों में आज सुबह से कार्रवाई चल रही है। शुरुआती जानकारी मिली है कि टैक्स चोरी के आरोप में यह छापेमारी की जा रही है। आइए जानते हैं कौन हैं इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी, जिनके यहां आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। 
विज्ञापन

2 of 8
कारोबारी पुष्पराज जैन - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज शहर के बड़े कारोबारी पुष्प राज उर्फ पम्पी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं। 2016 में वह सपा से इटावा-फर्रुखाबाद से एमएलसी बने थे। वह प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहमालिक हैं। उनके पिता सवाई लाल जैन ने 1950 में इस बिजनेस की शुरुआत की थी। पुष्पराज का इत्र का बड़ा कारोबार 12 से ज्यादा देशों में फैला है। 



2016 में उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, पुष्पराज और उनके परिवार के पास 37.15 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 10.10 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। कन्नौज के कॉलेज में ही 12वीं तक पढ़ाई की है। मार्च 2022 में उनके एमएलसी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
समाजवादी इत्र - फोटो : अमर उजाला
यह इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के पड़ोसी हैं पीयूष जैन के घर हुई छापेमारी के दौरान इनका भी नाम पीयूष जैन के साथ जुड़कर सामने आया था। पीयूष जैन ने अखिलेश यादव के साथ 9 नवंबर को समाजवादी परफ्यूम लॉन्च हुआ था। पम्पी जैन का जन्म 1956 में हुआ था। यह करीब 65 साल के हैं। मुलायम सिंह यादव के समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं।
 

4 of 8
IT raids - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज स्थित ठिकानों पर जब छापेमारी हुई तो पीयूष जैन को सपा का करीबी बताया गया, हालांकि पीयूष का सपा से कोई कनेक्शन नहीं था।
विज्ञापन

5 of 8
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए कन्नौज में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कानपुर के ही दूसरे इत्र कारोबारी और सपा एमएलसी पुष्पराज जैन भी अखिलेश के साथ रहने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही आयकर विभाग ने यह कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

6 of 8
Samajwadi Perfume - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी के बाद से ही भाजपा नेता समाजवादी पार्टी पर लगातार हमला कर रहे हैं। यह भी दावा किया गया कि पीयूष जैन पूर्व सीएम अखिलेश यादव के करीबी हैं, हालांकि अखिलेश यह स्पष्ट कर चुके हैं कि केंद्र सरकार ने गलत जैन के घर छापा मार दिया। 
 
विज्ञापन

7 of 8
अखिलेश यादव - फोटो : एएनआई
अखिलेश ने कहा था कि जिस जैन के यहां आयकर विभाग ने कार्रवाई की है उनका संबंध भारतीय जनता पार्टी से ही है। समाजवादी पार्टी जैन पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी हैं, और वह एमएलसी हैं। आईटी की कार्रवाई घर नहीं हुई। इत्र कारोबारी पीयूष जैन का समाजवादी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
पुष्पराज जैन - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के अलावा कारोबारी मलिक मियां के यहां भी छापा पड़ा है, वो कन्नौज के सबसे बड़े इत्र कारोबारी हैं। यह भी कह सकते हैं कि इन्हीं की वजह से कन्नौज का इत्र दुनियाभर में पहचान रखता है। मालिक मियां का देहांत हो चुका है। अब उनके बेटे फ़ौजान काम देखते हैं। इत्र के अलावा उनके कोल्ड स्टोरेज भी हैं। ये छापेमारी उत्तर प्रदेश के व्यवसायी पीयूष जैन पर कर छापे के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें नकदी और विदेशी सोने के ढेर का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें