केंद्र सरकार बच्चों को स्वच्छ और अच्छा खाना उपलब्ध करवाने के लिए लाख जतन कर ले लेकिन बच्चों को मिलने वाले खाने का सच देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। घाटमपुर के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन (मिड डे मील) में लापरवाही बरती जा रही है।