फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर अापके स्टार्टअप आइडिया में है दम तो तुरंत मिलेंगे निवेशक

Mon, 22 Jan 2018 11:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
अगर आपके स्टार्टअप आइडिया में दम है तो उसे साकार करने के लिए तुरंत निवेशक भी मिल सकते हैं। इसके लिए आपको 27 और 28 जनवरी को आईआईटी कानपुर में होने वाली स्टार्टअप मास्टर क्लास में अपने बिजनेस आइडिया को विशेषज्ञों के सामने रखना होगा।

 
विज्ञापन

7 और 28 को होने वाली स्टार्टअप मास्टर क्लास में बताएं अपने आडिया की खूबी

2 of 5
डेमो पिक
इसमें निवेशक भी शामिल होंगे। क्लास में शामिल होने के लिए वेबसाइट www.startupmasterclass.in/kanpur पर 26 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। क्लास का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
 
विज्ञापन

26 तक कराएं www.startupmasterclass.in/kanpur पर रजिस्ट्रेशन

3 of 5
डेमो पिक
स्टार्टअप मास्टर क्लास का आयोजन आईआईटी कानपुर के एल्युमनाई एसोसिएशन, सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर और आईआईटी एंटरप्रिन्योरशिप सेल संयुक्त रूप से करा रहे हैं। इस आयोजन का मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ है। इसमें आने वाले लोग विशेषज्ञों के सामने अपने आइडिया रखेंगे। आइडिया नया है और उसमें कुछ खामियां हैं तो जानकार उसे दूर करने में आपकी मदद करेंगे। 

फेसबुक पर लाइव होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

4 of 5
डेमो पिक
स्टार्टअप मास्टर क्लास का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को करेंगे। उनका यह कार्यक्रम ‘अमर उजाला’ और आईआईटी के ई-सेल के फेसबुक पेज पर सीधे प्रसारित किया जाएगा। पूरा कार्यक्रम फेसबुक के पेज www.facebook.com/aukanpur, www.facebook.com/amarujala या www.facebook.com/ecelliitk पर देख सकते हैं।
ये विशेषज्ञ होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

इन व‌िषयाें के विशेषज्ञ रहेंगे माैजूद

5 of 5
डेमो पिक
स्टार्टअप फंडामेंटल-श्रीकांत शास्त्री, बिजनेस प्लान-कमलेश द्विवेदी, बुलेटप्रूफिंग स्टार्टअप्स-रवि चालू, पिचिंग इट राइट-अभय टंडन, फंडिंग एंड संस्टेंबिलिटी-विनायकनाथ, इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी-आनंद दयाल, ड्रोंस एंड मोबिलिटी-हेमंत और ब्रह्म अाद‌ि विशेषज्ञ माैजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें