बैंड-बाजे के साथ बरात दरवाजे पर आई...सभी के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। दूल्हा भी अपनी कार में बैठे-बैठे दुल्हन के दीदार का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इसी बीच शादी की रस्में शुरू हो गईं। द्वारचार की रस्म हुई इसके बाद जयमाला के लिए दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच दुल्हन ने कहा कि मेरे पेट में दर्द हो रहा है। थोड़ी देर के लिए सन्नाटा सा पसर गया। तुरंत ही दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इसके बाद दुल्हन ने जो कदम उठाया उससे लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दूल्हे को समझ ही नहीं आ रहा था कि वो क्या तो क्या करे।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात को हरदोई जनपद से बरात आई थी। बैंड-बाजे के साथ दूल्हा दुल्हन के दरवाजे पहुंचा। द्वारचार के बाद घराती और बराती जयमाला रस्म की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
इसी दौरान दुल्हन ने परिजनों से पेट में दर्द होने की बात कही। शादी के जोड़े में ही दुल्हन को रात करीब 10 बजे मेडिकल कालेज ले जाया गया।
4 of 5
डेमो पिक
मेडिकल कॉलेज परिसर में परिजनों को चकमा देकर दुल्हन वहां पहले से मौजूद प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।