'दशहरा', 'जीना है तो ठोक डाल', 'स्कॉटलैंड' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके मनीष वात्सल्य अब उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे को लेकर वेब सीरीज बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस सीरीज का नाम 'हनक' होगा, इसकी कहानी मृदुल कपिल और सुबोध पांडे ने लिखी है। फिलहाल इसके कलाकारों का चयन नहीं किया गया है। मनीष ने बताया कि मैंने विकास दुबे को पहली बार टीवी पर देखा और उसके बारे में जानकारी इकट्ठा करने लगा।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मेरे पास निर्माताओं के फोन आने लगे। मैंने उनसे पूछा भी कि आप अपनी सीरीज में क्या दिखाना चाहते हैं? क्योंकि विकास दुबे तो एक अपराधी है।
4 of 5
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वह मेरी और इस देश की नजर में गुनाहगार है। तब उन्होंने मुझसे कहा कि वह हमारी कहानी का विलेन होगा। इसके बाद मैंने हां कर दी। इस सीरीज की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी।
बता दें कि विकास दुबे को कुछ दिन पहले पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। वह आठ पुलिसवालों की हत्या का अपराधी था। इसके अलावा भी उसके ऊपर 60 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।