फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाओं के रुख से बदल रहा मौसम का मिजाज, कड़क धूप में होंगे चुनाव, विभाग की ये चेतावनी भी पढ़ लें

Mon, 25 Mar 2019 02:40 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों उन्नाव, बांदा, महोबा, कन्नौज, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, चित्रकूट आदि जगहों पर अगले महीने की शुरुआत से ही पारा अपने रौ में आ जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
इससे रात और दिन दोनों का तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल का आधा महीना बीतने के बाद गर्मी अपना रंग दिखाएगी। इससे लोगों को कड़क धूप में मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डालने पड़ेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
इस दौरान रात और दिन दोनों का तापमान बढ़ेगा। हवाओं का रुख बदलने के साथ नमी और खुश्की घटती-बढ़ती रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

4 of 5
फाइल फोटो
अगर पश्चिमी हवाओं ने कोई शरारत की तो मौसम एकदम से बदल सकता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने इस सप्ताह हल्के और मध्यम बादल छाए रहने का अनुमान जाहिर किया है। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के आने से माहौल में नमी बढ़ी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
अगर पुरवा हवा चली तो बादल और घने हो सकते हैं। मौसम विभाग के सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. विजय दुबे ने बताया कि अब तापमान बढ़ता जाएगा। रात और दिन दोनों का तापमान बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कोई संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें