अगले 5 दिनों में करवट ले रहा मौसम, तेज आंधी और बारिश झेलने को हो जाएं तैयार
Wed, 27 Jun 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
सार
- बंगाल की खाड़ी से बारिश लेकर निकली गरम हवाएं
- 28 से 30 के बीच धूल भरी आंधी के बीच जमकर बारिश के संकेत
- 30 और एक को उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी से उठने वाली गरम हवाएं मानसून बारिश लेकर चल चुकी है, कानपुर और इसके आसपास अगले पांच दिनों तक जमकर बरसने की संभावना है। दिल्ली से पहले कानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में जमकर पानी बरसेगा। दिल्ली में मानसून 30 जून तक पहुंच सकता है। इस बीच मंगलवार की शाम कानपुर शहर के कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ करीब 20 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और पूर्व से आ रहा मानसून इस समय गुजरात, बिहार राज्यों में बरस रहा है। 30 और एक जुलाई को उत्तराखंड में भी भारी बारिश के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी से पिछले कुछ समय से दक्षिणी पूर्वी हवाओं के तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। यह हवा मानसूनी बारिश को उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब क्षेत्रों तक ले जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 जून के बीच धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है। इसके बाद दो जुलाई के बीच भारी बारिश होगी। यह बारिश उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों के अलावा उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भी अच्छी हो सकती है। मौसम विभाग ने ंउत्तर प्रदेश के आसपास सटे कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। 28 जून से दो जुलाई के बीच रात के तापमान में तीन से पांच और दिन के तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने की भी संभावना है। मंगलवार को हुई बारिश को मौसम विभाग ने प्री मानसूनी बारिश बताया है। विभाग के अनुसार बुधवार को भी दिन में बादल रहने के साथ शाम के समय तेज हवा के साथ प्री मानसूनी बारिश हो सकती है।
4 of 5
डेमो पिक
कानपुर-दिल्ली फ्लाइट पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर
कानपुर से दिल्ली के बीच आगामी तीन जुलाई से शुरू हो रही हवाई सेवा भारी बारिश का शिकार नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार तीन से पांच जुलाई के बारिश का असर नहीं रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार यदि बारिश होगी भी तो हल्की रहेगी। इससे फ्लाइट रुकने जैसी स्थिति नहीं होगी। अभी फिलहाल तीन से पांच के बीच बारिश होने की संभावना न के बराबर है।