दक्षिण दिशा से होकर चल रही पुरवैया से दिन-रात के मौसम में अंतर शुरू हो गया है। यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में बुधवार को दिन गरम रहा। जिससे लोग फुल से हाफ गरम कपड़ों पर आ गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान पहली बार सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस उछाल के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि रात में अभी ठंड बरकरार है।
न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई।
विज्ञापन
3 of 5
यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम
- फोटो : अमर उजाला
जिससे पारा 10.8 की जगह 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। पूरब से चलकर दक्षिण की तरफ से आने वाली हवाओं का असर यह है कि अरब सागर से आगे बढ़ रही हवा में नमी की मात्रा में इजाफा हुआ है। हवा की अधिकतम नमी 13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77 प्रतिशत रिकार्ड हुई।
4 of 5
यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम
- फोटो : अमर उजाला
जबकि इससे उलट रात में हवा में नमी की मात्रा चार प्रतिशत कम होकर 34 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में धीरे-धीरे धूप का असर बढ़ेगा और मौसम में गरमी आएगी।
जबकि रात की ठंड अभी कुछ दिनों तक और चलेगी। 25 फरवरी के बाद से रात के तापमान में भी बदलाव दिखेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. नौशाद खान के अनुसार देरी से बोई गई सरसाें और मटर की फसल का उत्पादन बेहतर होगा।