यूपी में कानपुर समेत आसपास के शहरों में मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार को सुबह हल्की बारिश के बाद दिन भर भारी उमस रही और देर शाम जमकर बारिश हुई। 33 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और 25 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
2 of 8
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कानपुर समेत आसपास के शहरों में सुबह से ही आसमान में बदली छाई रही। कई शहरों में बारिश भी हुई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
विज्ञापन
3 of 8
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि बारिश के दौरान घर से बाहर न निकलें। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
4 of 8
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
रविवार देर शाम बारिश होने से तापमान में करीब चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि एक जुलाई तक रुक-रुक कर बरसात होगी।
विज्ञापन
5 of 8
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
रखें इन बातों का ख्याल
जब बहुत ज्यादा बारिश हो रही हो या बिजली कड़क रही हो तो घर के बिजली उपकरणों को बंद कर दें। आंधी-तूफान आते ही घरों के सभी इलेक्ट्रानिक उपकरणों के प्लगों को निकाल दें। अगर आप कार में हैं तो कार का रेडियो और एसी बंद कर दें। मोबाइल से भी दूर रहें, लैपटॉप और कंप्यूटर को भी बंद कर दें।
विज्ञापन
6 of 8
आंधी में पेड़ गिरा
- फोटो : अमर उजाला
पेड़ गिरने से चार घंटे बाधित रहा कानपुर-सागर मार्ग
घाटमपुर में रविवार भोर पहर आई आंधी में पेड़ गिरने से कानपुर-सागर राजमार्ग पर चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से पेड़ को एक ओर हटवाया। पतारा चौकी इंचार्ज रवींद्र सिंह ने बताया कि भोर पहर करीब तीन बजे के आसपास तेज आंधी आने से कानपुर-सागर मार्ग पर धरमपुर गांव के सामने एक पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। कानपुर-सागर राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस और पीएनसी की टीम मौके पर पहुंची। सड़क पर गिरे पेड़ को एक ओर हटवाया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
7 of 8
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
आंधी-बारिश में धराशायी राइस मिल
बिल्हौर रविवार रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान एक राइस मिल पूरी तरह से धराशायी हो गई। इससे करोड़ों का नुकसान बताया गया है। क्षेत्र के गौरी लक्खा गांव निवासी व उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के महामंत्री विनय शुक्ला की बेला मार्ग पर प्रतापपुर नहर के पास पारस एग्रो इंडस्ट्रीज के नाम से राइस मिल है। अभी छह माह पूर्व ही इस ऑटोमैटिक नई राइस मिल का उद्घाटन हुआ था। रविवार देर रात आए तूफान और बारिश के दौरान राइस मिल का मेन प्लांट पूरी तरह धराशायी हो गया। घटना में करोड़ों का नुकसान बताया गया है। राइस मिल संचालक विनय शुक्ला ने बताया कि मेन प्लांट पूरी तरह तहस-नहस हो जाने से वहां खड़े दो ट्रक, तैयार चावल, बड़ी तादाद में धान आदि पूरी तरह से बर्बाद हो गया।