मई की शुरुआत के बावजूद यूपी में भीषण गर्मी का दौर अभी दूर है। यूपी में दिन-रात का तापमान अभी सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।
विज्ञापन
2 of 5
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने यूपी के अधिकांश शहरों में 6 मई तक भारी बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों से घरों पर ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन
3 of 5
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
विभाग की मानें तो 6 मई तक यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों कन्नौज, इटावा, उन्नाव, महोबा, बांदा, हरदोई, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, फर्रूखाबाद, औरैया आदि शहरों में चार दिन तक आंधी-बारिश की संभावना है।
4 of 5
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार बारिश से दिन-रात के तापमान में व्यापक गिरावट होगी। हवा के सामान्य से तेज गति से चलने के आसार हैं।