फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: डीआईजी के पीआरओ-एलआईयू इंस्पेक्टर सहित 14 कोरोना पॉजिटिव, अब तक 24 पुलिसकर्मी संक्रमित

Sun, 03 May 2020 01:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस पर टूटा कोरोना का कहर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस महकमे पर कोरोना का संक्रमण कहर बनकर टूटा है। शनिवार को 11 पुलिसकर्मियों समेत 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें एसएसपी दफ्तर में कोरोना सेल में तैनात एलआईयू की महिला इंस्पेक्टर और एसएसपी का पीआरओ भी शामिल है।
 
विज्ञापन

2 of 5
हॉटस्पॉट इलाके में तैनात पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
पूर्व में पॉजिटिव आए आरआई द्वितीय की पत्नी और सिपाही की तीन साल की बेटी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। शहर में अब तक 24 पुलिसकर्मियों समेत कुल 237 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को जारी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मिले अधिकतर सिपाही पुलिस लाइन में रहते हैं। पुलिस वालों के परिजनों का भी पॉजिटिव आना कम्युनिटी स्प्रेड की ओर इशारा कर रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
चेकिंग करते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
बाबूपुरवा में भी संक्रमण की चेन नहीं टूट रही है। इस इलाके की एक और गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। उसकी जांच निजी लैब से हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन को सूचना दी गई। अकेले बाबूपुरवा क्षेत्र में अब तक 23 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

 

4 of 5
अस्थााई जेल का निरीक्षण करते हुए डीआईजी अनंतदेव एवं डीएम ब्रम्हदेव राम तिवारी - फोटो : amar ujala
उधर, कोरोना संक्रमित बच्ची के पिता की रिपोर्ट इसी सप्ताह पॉजिटिव आई थी। रायपुरवा थाने में तैनात सिपाही का परिवार अनवरगंज थाना परिसर स्थित आवास में रहता है। रायपुरवा क्षेत्र से ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा संक्रमित मिले सभी पुलिसकर्मी और आरआई द्वितीय की पत्नी पुलिस लाइन में रहते हैं। कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रायपुरवा और बाबूपुरवा में सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निरीक्षण करते कानपुर डीएम एवं डीआईजी - फोटो : amar ujala
एसएसपी दफ्तर तक संक्रमण के चेन
एसएसपी के पीआरओ और उनके ही दफ्तर से संचालित कोरोना सेल में तैनात महिला एलआईयू इंस्पेक्टर के कोरोना संक्रमित होने से उनके कार्यालय तक संक्रमण की चेन पहुंच गई है। अब एसएसपी कार्यालय में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों और यहां आने वाले फरियादियों में भी कोरोना के संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें