यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में रविवार को दिन में अचानक अंधेरा छा गया। कन्नौज, हरदोई, फर्रूखाबाद, कानपुर देहात, फतेहपुर आदि शहरों में आंधी के साथ बारिश भी हुई। फतेहपुर में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई। जबकि इटावा में आंधी-बारिश की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। कानपुर देहात के मदारपुर गांव में खेत पर कटाई करने के दौरान तेज आंधी आने पर पेड़ के नीचे खड़े किसान के ऊपर डाल टूटकर गिर गई। इससे वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां ईएमओ ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
2 of 7
तेज हवा से गिरा विद्युत पोल
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के उदयपुर गांव में आंधी पानी की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। तेज हवा से विद्युत पोल टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आए अखिलेश सविता (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 7
यूपी में अचानक बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में भी मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। घने बादल छा गए और तेज हवा चलने के साथ बारिश भी हुई।
4 of 7
यूपी में अचानक बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में आंधी के बाद तेज बारिश हुई। साथ ही ओले भी गिरे। बारिश व ओले गिरने से किसानों की मुसीबत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
5 of 7
यूपी में अचानक बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में मौसम खराब होने से दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश ने लोगों की गर्मी से राहत दिलाई।
विज्ञापन
6 of 7
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बिजली गिरने से भेड़ पालक की मौत
फतेहपुर में मंडवा-गौंती रोड पर पुलिया के पास शनिवार रात बिजली गिरने से भेड़ पालक की मौत हो गई। तेज आंधी व बारिश के चलते वह भेड़ों को एक जगह घेरकर रुक गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।