यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में होली के दिन से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का ही असर है कि शुक्रवार को रुक-रुककर तीन मिलीमीटर बारिश हुई। विक्षोभ का असर 16 मार्च तक बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
2 of 5
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
बारिश और 10 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा की वजह से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री गिरकर 24.4 रिकार्ड किया गया। इसके उलट घने बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 19.6 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
3 of 5
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार हवा में दिन (अधिकतम) में नमी 14 प्रतिशत घट गई और रात के समय नमी 24 प्रतिशत बढ़ी हुई रिकार्ड की गई। आमतौर पर जब हवा में नमी बढ़ती है तो मौसम में परिवर्तन आता है।
4 of 5
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
12 मार्च को मौसम साफ होने के बाद फिर तब्दीली आ गई है। 14 से लेकर 16 के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर और सक्रिय होने की बात कही जा रही है। इस बारिश और हवा से फसलों को भी नुकसान हुआ है।
मटर, सरसो, गेहूं, आलू पर पड़ेगा असर
मौसम में आए बदलाव से फसलों को नुकसान पहुंचा है। हवा, बारिश की वजह से सरसों, मटर, आलू और गेंहू की फसलें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान के अनुसार इस बात का ध्यान रखें कि इन फसलों के खेतों में पानी इकट्ठा ना होने पाए। इस समय खाद या किसी भी तरह की दवा का छिड़काव न करें। गेहूं और सरसों की फसलें हवा चलने की वजह से गिर गई हैं, जिससे इस बार पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। आलू के खेतों में पानी इकट्ठा होने से दिक्कत बढ़ी है।