कानपुर बादल और धुंध के चलते रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक गर्मी रही। शाम छह बजे के बाद से पारा लुढ़कने से ठंड का एहसास होने लगा। शाम होते-होते अधिकतम तापमान सात डिग्री लुढ़क गया। पिछले तीन दिनों में पहली बार हवा ने भी रफ्तार बढ़ाई जिससे मौसम बदल गया।
दिन में अधिकतम तापमान 29.6 था जो शाम सात बजे सात डिग्री घटकर 22 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार हवा 2.4 किलोमीटर प्रति घंटे रिकार्ड की गई। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री बढ़ोत्तरी रही।न्यूनतम पारा 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
हवा और धूप होने से नमी में काफी कमी आई। दिन में नमी 17 प्रतिशत कम होकर 77 और तड़के नमी 9 प्रतिशत की कमी के साथ 33 फीसद रही। अगले सप्ताह सुबह-शाम कोहरे की संभावना है। तापमान में भी गिरावट की उम्मीद है।