फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हवा की रफ्तार से बदला मौसम, दिन में गर्मी, रात को रहती ठंड

Mon, 18 Nov 2019 05:20 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 2
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर बादल और धुंध के चलते रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक गर्मी रही। शाम छह बजे के बाद से पारा लुढ़कने से ठंड का एहसास होने लगा। शाम होते-होते अधिकतम तापमान सात डिग्री लुढ़क गया। पिछले तीन दिनों में पहली बार हवा ने भी रफ्तार बढ़ाई जिससे मौसम बदल गया।

दिन में अधिकतम तापमान 29.6 था जो शाम सात बजे सात डिग्री घटकर 22 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार हवा 2.4 किलोमीटर प्रति घंटे रिकार्ड की गई। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री बढ़ोत्तरी रही।न्यूनतम पारा 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा और धूप होने से नमी में काफी कमी आई। दिन में नमी 17 प्रतिशत कम होकर 77 और तड़के नमी 9 प्रतिशत की कमी के साथ 33 फीसद रही। अगले सप्ताह सुबह-शाम कोहरे की संभावना है। तापमान में भी गिरावट की उम्मीद है।

अगले सप्ताह का संभावित तापमान (न्यूनतम, अधिकतम डिग्री से. में)
तारीख        न्यूनतम    अधिकतम 

18 नवंबर    15         28
19 नवंबर    14        27
20 नवंबर    14        27
21 नवंबर    14        28
22 नवंबर    14        28
23 नवंबर    14     28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें