फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बारिश और बादल से हल्की पड़ी ठंड, आगे के लिए मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Mon, 04 Jan 2021 02:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते रविवार सुबह यूपी के कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। दिन में करीब दो घंटे की धूप के बाद फिर से बादल छा गए। इसकी वजह से दिन और रात का पारा बढ़ गया।
विज्ञापन

2 of 6
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
ठंडक का असर भी कम हुआ। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश का यह मौसम पांच जनवरी तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 6
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 24.4 वहीं न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 10.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

 

4 of 6
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार करीब दो मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

 
विज्ञापन

5 of 6
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
हल्की बारिश की वजह से तीन दिनों से 350 के ऊपर चल रहा एक्यूआई शाम पांच बजे 185 पर आ गया। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार हल्की बारिश से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञों की सलाह
- ब्लड प्रेशर चेक कराते रहें।
- गुनगुना पानी पीयें, ठंडी चीजें न खाएं।
- रात को सादा और सुपाच्य भोजन लें।
- बीपी और हार्ट रोगी धूप निकलने पर बाहर निकलें।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर न आएं।
- डायबिटीज के रोगी ब्लड शुगर नियंत्रित रखें।
- इकट्ठा खाने के बजाय दो-दो घंटे पर थोड़ा-थोड़ा खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें