उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों में निसर्ग तूफान का असर दिखाई दे रहा है। गुरुवार को इटावा, उन्नाव, जालौन, चित्रकूट, कन्नौज, फतेहपुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, बांदा, महोबा में सुबह से ही काले बादल छाए रहे। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
2 of 5
मौसम पूर्वानुमान
- फोटो : amar ujala
निसर्ग चक्रवात की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव आया है। इस बार मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अबकी मानसून के पूर्व निर्धारित तिथि 20 जून से पहले आने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 5
मौसम पूर्वानुमान
- फोटो : amar ujala
जबकि मानसून की पहली बारिश 22 से 25 जून के बीच हो सकती है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक महानगर और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के आने का तय समय 20 जून है। जबकि पहली मानसूनी बारिश 26 से 28 जून के बीच में होती रही है।
4 of 5
मौसम पूर्वानुमान
- फोटो : amar ujala
इस बार अम्फान और निसर्ग चक्रवात की वजह से मौसम में बदलाव आया है। सात से 20 जून के बीच एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। चिलचिलाती धूप के बीच लू के थपेड़ों से भी दो-चार होना पड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया कि निसर्ग तूफान मुंबई के समुद्री क्षेत्रों से बढ़कर 5 से 7 जून के बीच प्रदेश के मध्य व उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में असर डालेगा।
स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान के अनुसार इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के ब्लॉक व जिला स्तर पर हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 5 से 7 जून के बीच तेज बारिश की संभावना है। वहीं 10 जून के बाद तापमान एक बार फिर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।