फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: यूपी के कई शहरों में तीन दिन तक झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Mon, 19 Jul 2021 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया है। सोमवार को यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में जमकर बदरा बरसे। कामपुर में 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है।

इस सीजन में पहली बार मानसूनी बारिश लगातार हो रही है। वैसे पिछले वर्ष की जुलाई से बार धीमी बारिश हो रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग का मानना है कि महीने के आखिरी तक 250 से 300 मिमी बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 22 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसमें कानपुर-बुंदेलखंड का क्षेत्र भी शामिल है। घाटमपुर, बिल्हौर, कानपुर देहात, बांदा, चित्रकूट, इटावा, औरैया, उरई व फतेहपुर के क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को यूपी के कई शहरों कानपुर, उन्नाव, जालौन, हमीरपुर, कन्नौज, बांदा, इटावा, फेतहपुर, बांदा, हरदोई, चित्रकूट आदि जगहों पर झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
धान की फसल लगाने का सही समय
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार धान की फसल लगाने का यह सही समय है।

4 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इस समय खेतों में अतिरिक्त पानी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिन लोगों ने धान की फसल लगा ली है, वे खेतों में पानी को सहेज कर रखें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
जुलाई में पिछले वर्षों में 24 घंटे में हुई बारिश
2020        157.4 मिमी
2019        44.6 मिमी
2018        185.6 मिमी
2017        112.2 मिमी
2016        56.5 मिमी
2015        20.4 मिमी
2014        38.2 मिमी
2013        88.8 मिमी
2012        147.6 मिमी
2011        92.2 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें