यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में मंगलवार को कहीं आसमान में बादल छाए हैं, कहीं बारिश हुई तो कहीं तेज धूप निकली हुई है। कानपुर में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे तापमान से बढ़ी गर्मी और उमस से बने बादलों ने मंगलवार सुबह जमकर बारिश कराई। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शहरी क्षेत्र और इसके आसपास के क्षेत्रों में 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडे के अनुसार यह बारिश स्थानीय रूप से बने बादलों से हुई है। अरब सागर से हवा में आ रही नमी और स्थानीय स्तर पर तेज गर्मी की वजह से भाप बनकर नमी बादलों के रूप में ऊपर जा रही है। इसी के चलते बारिश हुई। इसका असर देहात और आसपास के अन्य जिलों में ज्यादा नहीं है। उन्होंने बताया कि शाम तक आसमान फिर से साफ हो जाएगा और पारा 40 से ऊपर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
2 of 5
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
सीएसए मौसम विभाग के अनुसार महानगर और यूपी के अन्य जिलों में मानसून का आगमन 22 से लेकर 25 जून के बीच अभी तक निर्धारित है। इस बार मानसून के एक-दो दिन पहले पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 5
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार पूर्व की अपेक्षा भारी बारिश हो सकती है। महोबा जिले में लोग उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। यहां सुबह से धूप निकली है।
4 of 5
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। औरैया जिले में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इटावा जिले में तेज धूप निकली हुई है। वहीं फतेहपुर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।
हमीरपुर जिले में तड़के करीब चार बजे आंधी के साथ बारिश हुई। शहर में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिरे। फर्रुखाबाद में सुबह से तेज धूप होने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। वहीं कन्नौज जिले में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।